Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरुखनगर में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Summer express, फरुखनगर (गुरुग्राम)। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फरुखनगर कस्बे के वार्ड-2 में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि घटना के बाद पति महिला के शव को सेक्टर-88 स्थित निजी अस्पताल में छोड़कर अपने 10 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान भावना शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा गांव की रहने वाली थी। दिसंबर 2024 में उसकी शादी मोकलवास निवासी गौतम शर्मा से हुई थी। शादी के बाद दोनों फरुखनगर के वार्ड-2 स्थित अपने मकान में रह रहे थे। दंपती का एक 10 महीने का बेटा है।

मायके वालों के अनुसार, शाम भावना ने फोन करके बताया था कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है और उसका गला दबाने का प्रयास कर रहा है। परिजनों का आरोप है कि कुछ समय बाद गौतम ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि भावना ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। इसके बाद वह उसे सेक्टर-88 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने भावना को मृत घोषित कर दिया।

आरोप है कि महिला की मौत के बाद गौतम अस्पताल से चला गया। जब मायके पक्ष के लोग फरुखनगर स्थित घर पहुंचे तो वहां सामान बिखरा हुआ मिला। परिजनों के मुताबिक, दंपती का 10 महीने का बच्चा भी घर पर नहीं था। उन्हें आशंका है कि गौतम बच्चे को अपने साथ लेकर गया है।

घटना के बाद मायके पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने 14 और 15 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट...

बुधनी वन भूमि अतिक्रमण मामले में जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी, आदिवासी परिवारों के दावों पर विवाद

Summer express, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान आदिवासी परिवारों की झोपड़ियां तोड़े जाने के मामले में जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को भेजी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दूसरे...

पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में मंडी के पायलटों का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन बनी मंडी टूरिजम टीम

Summer express/मंडी/धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश में साहसिक पर्यटन को नई पहचान दिलाने वाले मंडी जिला के पैराग्लाइडिंग पायलटों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मनाली के सोलंगनाला में आयोजित पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में मंडी के पायलटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं। प्रतियोगिता में सराज क्षेत्र की...

कैथल में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुंडरी विधायक पर लगाए हस्तक्षेप के आरोप

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कथित उत्पीड़न तथा दो जूनियर इंजीनियरों (जेई) के जबरन तबादले के आरोपों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विभाग के कार्यालय परिसर में एकत्रित कर्मचारियों ने पुंडरी से भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और मामले...

अंबाला में महिला ने रावण के पुतले बनाने को बनाया रोजगार का जरिया, परिवार भी जुटा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस पर्व पर रावण दहन की परंपरा का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को अंबाला छावनी की 55 वर्षीय महिला केसर ने स्वरोजगार का माध्यम बना लिया है। वह अपने परिवार के साथ मिलकर रावण के पुतले तैयार कर रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.