Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

100 पशु पालकर भी रोजाना सिर्फ 310 रुपये की बचत!

लक्की मेहता |लुधियाना
समर न्यूज

दूध बेचकर मोटी कमाई करने का सपना देखने वाले डेयरी किसानों की हकीकत चौंकाने वाली है। 100 गाय-भैंसों को पालने, दिन-रात उनकी देखभाल करने और दूध बेचने के बाद भी अगर रोजाना महज 310 रुपये बचें, तो इस कारोबार में किसान आखिर कमाएगा क्या और परिवार का खर्च कैसे चलाएगा?
हैबोवाल डेयरी के प्रधान कुलदीप सिंह लाहौरिया ने डेयरी कारोबार का यह हिसाब सामने रखते हुए किसानों की आर्थिक बदहाली बयां की है। उनका कहना है कि तूड़ी की किल्लत, पशु आहार में महंगाई, हरे चारे की बढ़ती खपत और मजदूरों की कमी ने डेयरी संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है।
लाहौरिया के मुताबिक, 100 गाय-भैंसों के मिश्रित डेयरी फार्म से बेहतर खुराक देने के बावजूद रोजाना औसतन 550 किलो दूध मिलता है। दूध की औसत फैट 6.0 और 10.70 रुपये प्रति फैट के हिसाब से रोजाना कुल आमदनी करीब 35,310 रुपये बनती है। दूसरी तरफ, पशुओं की खुराक, मजदूरी, दवाइयों, डॉक्टर और दूसरे जरूरी खर्चों पर रोजाना करीब 35,000 रुपये खर्च हो जाते हैं। यानी पूरे दिन की मेहनत के बाद सिर्फ 310 रुपये बचते हैं। कुलदीप सिंह लाहौरिया ने बताया कि डेयरी चलाने का खर्च लगातार बढ़ रहा है। पहले जिस तूड़ी पर रोजाना करीब 3,000 रुपये खर्च होते थे, अब उसके लिए 5,000 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, मिलों में तूड़ी की मांग बढ़ने के कारण बाजार में इसकी किल्लत हो रही है।
मिलों के लिए तूड़ी कोयले के मुकाबले सस्ता विकल्प पड़ता है, इसलिए डेयरी संचालकों को पर्याप्त तूड़ी मिलने में परेशानी हो रही है। सरकार से मांग की कि डेयरी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मिलों में तूड़ी जाने पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेरी पशु मेले में जुटेंगे देशभर के व्यापारी, लाखों रुपये के घोड़े होंगे आकर्षण का केंद्र

Summer express, बेरी। राजस्थान के पुष्कर के बाद हरियाणा के बेरी में लगने वाला उत्तर भारत का प्रमुख पशु मेला सजकर तैयार है। इस मेले में हर साल हजारों पशुओं की खरीद-बिक्री होती है। मेले की खास पहचान महंगी नस्ल के घोड़े और घोड़ियां हैं, जिनकी कीमत कई बार लग्जरी कारों के बराबर होती है।...

रोहतक पीजीआई के निदेशक डॉ. सिंघल की दोबारा नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

Summer express, रोहतक। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) और पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार सिंघल की दोबारा नियुक्ति पर रोक लगा दी है। अदालत ने 13 अगस्त को जारी उस आदेश पर अंतरिम रोक लगाई है, जिसके तहत डॉ. सिंघल को तीन साल के लिए...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में आधुनिक आर्थोस्कोप मशीन से होगा लिगामेंट का इलाज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल में आर्थोस्कोप मशीन के जरिए अब लिगामेंट की चोटों से संबंधित सर्जरी की जा रही है। इस सुविधा से घुटनों में दर्द, सूजन और चलने-फिरने में परेशानी...

गारंटियां अधूरी, योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही  सरकार: जयराम ठाकुर

Summer express/चंबा-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि...

अंबाला में फसल खरीद पर कैपिंग के विरोध में किसानों ने लगाया जाम, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। फसल की सरकारी खरीद पर कैपिंग लगाए जाने के विरोध में अंबाला में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने अंबाला शहर की अनाज मंडी के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सरकार ने प्रति एकड़ 26.26 क्विंटल फसल की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.