मैनपाल | कालका
समर न्यूज
शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर कालका स्थित प्राचीन श्री काली माता मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालका विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने मंदिर में पहुंचकर मां काली के चरणों में शीश नवाया और हवन-यज्ञ में आहुति अर्पित कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। हवन-यज्ञ के पश्चात विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा ने कंजक पूजन किया। उन्होंने कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद भेंट किया और उनका आशीर्वाद लिया। नवरात्र में कंजक पूजन को शक्ति स्वरूपा कन्याओं के सम्मान और आराधना का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर विधायक ने मां भगवती से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इसके पश्चात विधायक शक्तिरानी शर्मा ने श्री गुरुद्वारा साहिब में भी माथा टेककर श्रद्धा भाव से शीश नवाया और सभी के कल्याण के लिए अरदास की। उन्होंने प्रदेशवासियों और कालका विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
विधायक शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि महानवमी के पावन अवसर पर प्राचीन श्री काली माता मंदिर में हवन-यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर मां भगवती से कालका विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कन्या पूजन भी किया।