सुरिंदर सिंह अंकुश | मोहाली
समर न्यूज
मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा और वार्ड नंबर 5 की पार्षद अरविंदर कौर ने स्थानीय फेज-2 में पार्क नंबर 17 और 18 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर निगम की पार्षद गुरमीत कौर और हरबिंदर सिंह सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन दोनों पार्कों के रखरखाव की जिम्मेदारी सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसायटी को सौंपी गई है। पहले इन पार्कों की देखरेख किसी अन्य संस्था के पास थी। मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा कि मोहाली नगर निगम शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 5 की पार्षद अरविंदर कौर ने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसायटी के प्रधान रुपिंदर सिंह, महासचिव रमेशपाल अत्री, कोषाध्यक्ष प्रोविंदर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान हितेश मिधा, उपप्रधान धर्मिंदर मेहता, सचिव अशोक कुमार, संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, ऑडिटर तेजिंदर सिंह निप्पी मौजूद रहे।