Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हल्दी की खेती से संवर सकती है किसानों की आर्थिकी, करोट के श्यामलाल ने लगाया 6 क्विंटल बीज

किसानों की उपज खरीदने के लिए बेहतर बाजार व्यवस्था बनाने की मांग

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में किसानों का रुझान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी बढ़ रहा है। इसी कड़ी में हल्दी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है। बिलासपुर जिले के करोट गांव के प्रगतिशील किसान श्यामलाल ठाकुर भी हल्दी की खेती से बेहतर कमाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।श्यामलाल ठाकुर ने इस वर्ष करीब 6 क्विंटल हल्दी का बीज लगाया है। उन्हें इस सीजन में 35 से 40 क्विंटल तक उत्पादन होने की संभावना है। किसान पिछले कई वर्षों से हल्दी की खेती कर रहे हैं और उन्हें बीते वर्ष भी अच्छी पैदावार मिली थी। इस बार भी बेहतर उत्पादन के साथ अच्छी आमदनी मिलने की उम्मीद है।

श्यामलाल ठाकुर का कहना है कि हल्दी का इस्तेमाल केवल रसोई में मसाले के रूप में ही नहीं, बल्कि औषधीय उत्पादों और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों में भी होता है। ऐसे में इस फसल की बाजार में अच्छी संभावनाएं हैं। यदि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले और खरीद की पर्याप्त व्यवस्था हो, तो हल्दी की खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा सकती है।उन्होंने सरकार की ओर से हल्दी का मूल्य 150 रुपये निर्धारित किए जाने पर आभार जताया। उनके अनुसार, सरकार के इस कदम से हल्दी उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन मिला है। हालांकि, केवल मूल्य निर्धारित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि किसानों की उपज खरीदने के लिए भी ठोस व्यवस्था जरूरी है।श्यामलाल ठाकुर ने मांग की कि हल्दी की खरीद के लिए अच्छे व्यापारियों को आगे लाया जाए और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाया जाए। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी नहीं होगी और उन्हें मेहनत का उचित लाभ मिल सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्दी की खेती से संवर सकती है किसानों की आर्थिकी, करोट के श्यामलाल ने लगाया 6 क्विंटल बीज

किसानों की उपज खरीदने के लिए बेहतर बाजार व्यवस्था बनाने की मांग Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: हिमाचल प्रदेश में किसानों का रुझान अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसलों की ओर भी बढ़ रहा है। इसी कड़ी में हल्दी की खेती किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है। बिलासपुर जिले के करोट...

राज्यपाल ने किया एनसीसी बटालियन का दौरा, सर्वधर्म स्थल का किया शुभारंभ

एनसीसी युवाओं को राष्ट्र के जिम्मेदार, अनुशासित और जागरूक नागरिक बनने की दे रहा प्रेरणा मंडी/ धर्मवीर -:राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मंडी स्थित द्वितीय हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन का दौरा किया। उन्होंने बटालियन में स्थापित सर्वधर्म स्थल का विधिवत शुभारंभ किया और उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनसीसी बटालियन को भी प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। राज्यपाल...

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.