Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, सीआरपीएफ जवान पर तेजधार हथियार से वार करने का आरोप

Summer express, रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर में शाम घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है, जो सोमबीर की पत्नी थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद सोमबीर ने मनीषा पर तेजधार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनीषा और सोमबीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि गांव में बन रहे नए मकान को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान सोमबीर पर मनीषा पर तेजधार हथियार से हमला करने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल मनीषा किसी तरह घर से बाहर निकली और पड़ोसियों से मदद मांगी। पड़ोसी उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सोमबीर मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात है और दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आया था। दंपती की दो बेटियां हैं। सोमबीर ने गांव में नए मकान का निर्माण भी शुरू करवा रखा था। प्रारंभिक जानकारी में मकान के निर्माण को लेकर विवाद की बात सामने आई है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों और घटनाक्रम को लेकर पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया अमेरिका में हिरासत में, भारत लाने की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद। कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में वांछित गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया को अमेरिका में हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद फरीदाबाद पुलिस सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, नीरज को गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के साथ लास वेगास क्षेत्र में अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ने हिरासत में लिया। हरियाणा...
Summer Express - Auto Draft

रोहतक में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, सीआरपीएफ जवान पर तेजधार हथियार से वार करने का आरोप

Summer express, रोहतक। जिले के गांव बहुअकबरपुर में शाम घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 36 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है, जो सोमबीर की पत्नी थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद सोमबीर ने मनीषा पर तेजधार हथियार से कई...

कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का भावुक फेसबुक लाइव, बोले तीन साल से नर्क जैसी जिंदगी जी रहा हूं

Summer express, जालंधर। कुल्हड़ पिज्जा के नाम से चर्चित सहज का फेसबुक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सहज अस्पताल में भर्ती होने और असहनीय दर्द से परेशान होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लाइव के दौरान उन्होंने अपनी सेहत और पिछले तीन वर्षों से झेल...

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, धुएं से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Summer express, बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने और धुआं भरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कोच से धुआं निकलता देख यात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी। इसके बाद कोच में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में पूरे...

करनाल में CIA-2 पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा के करनाल में देर रात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीआईए-2 पुलिस और आरोपी अनिल कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिल कुमार के दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.