Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर धर्मशाला में कैंडल मार्च

Summer express/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियमित भर्ती और लंबित नियुक्तियों में तेजी लाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। शनिवार को टीचर बैचवाइज कमीशन यूनियन की ओर से धर्मशाला में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान संगठन ने प्रदेश के करीब 81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों के हित में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमित बनाने की मांग उठाई।यूनियन ने 24 अक्टूबर 2026 को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से सरकार से R&P Rules के अनुसार नियमित शिक्षक भर्ती करने और बैचवाइज नियुक्तियों में तेजी लाने का आग्रह किया। संगठन ने शिक्षक भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करने के साथ हर छह महीने में भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की व्यवस्था विकसित करने की मांग भी रखी।

यूनियन ने CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूलों में पांच वर्षीय नियुक्ति व्यवस्था तथा स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के माध्यम से होने वाली भर्तियों सहित विशेष भर्ती नीतियों की वैधानिक समीक्षा करने पर जोर दिया। इसके अलावा विषयवार रिक्त पदों का विवरण सार्वजनिक करने और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निपटारा करने की मांग की गई।संगठन का कहना है कि बेरोजगार युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में उचित अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए यूनियन ने हिमाचल प्रदेश युवा आयोग के गठन का प्रस्ताव भी रखा। संगठन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने, संबंधित विभागों से मांगों पर लिखित जवाब लेने तथा प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर धर्मशाला में कैंडल मार्च

Summer express/धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियमित भर्ती और लंबित नियुक्तियों में तेजी लाने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। शनिवार को टीचर बैचवाइज कमीशन यूनियन की ओर से धर्मशाला में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान संगठन ने प्रदेश के करीब 81 हजार बेरोजगार शिक्षक अभ्यर्थियों के...

कोलडैम में शुरू हुई वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, ऐहन से ततापानी पहुंचेंगे अब 45 मिनट में

Summer express/मंडी /धर्मवीर- :मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत आने वाले ऐहन गांव में कोल डैम जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरूआत हो गई है। आज सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से इसका विधिवत शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में इन गतिविधियों के...

गुरुग्राम में प्रदूषण फैलाने वाले 13 प्रोजेक्ट पर कार्रवाई : तीन सील, पांच अवैध आरएमसी प्लांट पकड़े

Summer express, अनुज पंचाल, गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण के तहत प्रदूषण फैलाने वाली निर्माण इकाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले...

सूरजकुंड दिवाली मेले में उमड़ी एनसीआर के दर्शकों की भीड़, खरीदारी और नगाड़ा पार्टी बनी आकर्षण

Summer express, अनिल मंगला, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीसरे दिवाली मेले में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मेले के शुभारंभ के बाद शनिवार सुबह से ही एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग परिवार सहित पहुंचने लगे। दर्शकों ने जहां मेले की सजावट और व्यवस्थाओं की...

अंबाला मंडी में धान की खरीद और उठान में तेजी, समय पर भुगतान मिलने से किसान संतुष्ट

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है और खरीद का सीजन अपने चरम पर पहुंच गया है। शुरुआती दौर में गेट पास, फसल के उठान और भुगतान को लेकर परेशानियों का सामना करने वाले किसानों को अब राहत मिल रही है। किसानों का कहना है कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.