Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल।करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में दो युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात के बाद सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवाकर उन्हें शहर में घुमाया। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में दहशत फैलाने और दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, पुरानी सब्जी मंडी में 7 से 8 युवकों ने मिलकर दो युवकों पर हमला किया था। इस दौरान चाकू और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर भी चोटें आईं। शुरुआती जांच में हमले के पीछे आपसी रंजिश और इलाके में अपना दबदबा कायम करने की होड़ सामने आई है।

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रामलाल ने बताया कि कुछ युवक इलाके में अपनी चौधर कायम करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं, लेकिन पुलिस क्षेत्र में किसी की मनमानी और बदमाशी बर्दाश्त नहीं करेगी।

थाना प्रभारी रामलाल ने युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे गलत संगत और बदमाशी के रास्ते से दूर रहें। शराब पीकर हुड़दंग करने, चाकू-छुरी चलाने या लोगों में भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात की निशानदेही करवाई जाएगी। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में दो युवकों पर चाकू से हमला करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर शहर में घुमाया

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल।करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में दो युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24 अक्टूबर की रात हुई इस वारदात के बाद सिटी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने...

राखीगढ़ी में मिला 7,000 साल पुराना मिट्टी का झुनझुना, बिना जोड़ की बनावट बनी रहस्य

Summer express, राखीगढ़ी। हरियाणा के ऐतिहासिक स्थल राखीगढ़ी में खुदाई के दौरान मिले पुरातात्विक अवशेष लंबे समय से देश-विदेश के शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण और अध्ययन का विषय रहे हैं। इन दिनों आयोजित महोत्सव में प्रदर्शनी में रखा करीब 7,000 साल पुराना मिट्टी का गोलाकार झुनझुना लोगों का ध्यान खींच रहा है। सामान्य गेंद जैसी...

कांग्रेस चुनाव हारने के बाद मातम मना रही है, वोट चोरी रैली उसी का तरीका: अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की ओर से एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित वोट चोरी रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनाव हारने के बाद कांग्रेस मातम मना रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है...

पलवल में राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का समापन, विजेता पहलवानों को मिले लाखों रुपये के पुरस्कार

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा केसरी-कुमार दंगल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि ओलंपिक कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त और बबीता कुमारी विशिष्ट अतिथि...

हादसे में पैर गंवाने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, करनाल के नितेश कुमार ने पैरा एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। एक हादसे ने उनका पैर छीन लिया, लेकिन आगे बढ़ने का हौसला नहीं छीन सका। मुश्किल परिस्थितियों को चुनौती देते हुए करनाल के नितेश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। पैरा एशियन गेम्स में बैडमिंटन की एसएल-3 श्रेणी के पुरुष एकल मुकाबले में स्वर्ण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.