Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की हालत जर्जर : स्लैब से गिर रहा कंक्रीट, दो साल से बंद है एक लेन

Summer express, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की खराब हालत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2017 में उद्घाटन के समय वाहन चालकों को सुगम सफर की उम्मीद देने वाला यह फ्लाईओवर कुछ ही वर्षों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब स्थिति यह है कि फ्लाईओवर के स्लैब से कंक्रीट टूटकर गिर रहा है और अंदर लगे सरिये बाहर दिखाई देने लगे हैं। व्यस्त हाईवे पर फ्लाईओवर की यह हालत वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गई है।

जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली फ्लाईओवर की एक लेन करीब दो साल से बंद पड़ी है। इस दौरान सड़क पर बने गड्ढों की समस्या भी बढ़ती गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अब स्लैब का कंक्रीट उखड़ने और सरिये उजागर होने से इसकी संरचनात्मक स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे का हिस्सा होने के कारण इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में फ्लाईओवर की मरम्मत में देरी से यात्रियों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त होने की समस्या नई नहीं है। अप्रैल 2018 में उद्घाटन के एक साल के भीतर ही सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था। मई 2019 में इसी हिस्से में दोबारा कंक्रीट गिरने से बड़ा सुराख बन गया। इसके बाद सरकार ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई की टीम से फ्लाईओवर का ऑडिट कराया था। हालांकि, ऑडिट के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। वर्ष 2022 में जयपुर से दिल्ली की ओर एक्सप्रेसवे की लेन का करीब 20 मीटर हिस्सा नीचे की तरफ धंस गया था और सरिये बाहर दिखाई देने लगे थे। इसके बाद भी फ्लाईओवर की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

फ्लाईओवर की बदहाली का मुद्दा लगातार उठाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता रमेश यादव ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय नहीं होगी और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद कम है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर की खराब हालत के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

एक लेन बंद होने के कारण दूसरी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे व्यस्त समय में जाम की स्थिति बनने के साथ वाहनों के आपस में टकराने का खतरा भी बढ़ रहा है। फ्लाईओवर के स्लैब से कंक्रीट गिरने की समस्या ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मरम्मत का काम कब शुरू होगा और फ्लाईओवर को सुरक्षित बनाने के लिए स्थायी उपाय कब किए जाएंगे।

इस मामले में एनएचएआई के परियोजना निदेशक भवनेश कुमार ने बताया कि कंसल्टेंट के माध्यम से फ्लाईओवर की मरम्मत के उचित तरीके के बारे में जानकारी ली जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...

करनाल में नाबालिग की शादी कराने पर पति समेत तीन के खिलाफ केस, किशोरी चार माह की गर्भवती

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में नाबालिग लड़की की शादी कराने के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी की शादी 27 मार्च 2026 को हुई थी, उस समय उसकी उम्र महज 16 साल 4 माह 21 दिन थी,...

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की हालत जर्जर : स्लैब से गिर रहा कंक्रीट, दो साल से बंद है एक लेन

Summer express, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की खराब हालत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2017 में उद्घाटन के समय वाहन चालकों को सुगम सफर की उम्मीद देने वाला यह फ्लाईओवर कुछ ही वर्षों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब...

ट्रेनों की देरी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Summer express , सोनीपत। ट्रेनों के लगातार विलंब से परेशान यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। होलंबी कलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लंबे समय तक रोके जाने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों ने अप और डाउन दोनों रेल लाइनों को जाम कर दिया, जिससे रेल यातायात...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.