Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संदेह पर 281 किलो घी किया सीज

Summer express, रेवाड़ी | त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में जांच अभियान तेज कर दिया है।टीम ने अलग-अलग स्थानों पर गोदामों, मिठाई की दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण 281 किलोग्राम घी सीज किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के साधुशाह नगर स्थित एक गोदाम में जांच के दौरान खोया, मिल्क केक और दूध के नमूने लिए। इसके बाद धारूहेड़ा चुंगी स्थित एक अन्य गोदाम में मिल्क केक की गुणवत्ता की जांच कर नमूने एकत्र किए गए। वहीं, कालाका रोड के सरस्वती विहार स्थित गोदाम में खोया के नमूने लिए गए। इसी अभियान के तहत कसौला चौक स्थित मिठाई की दुकान से खोया और एक डेयरी प्रतिष्ठान से घी के नमूने लिए गए। घी की गुणवत्ता पर संदेह होने पर विभाग ने 281 किलोग्राम घी सीज कर दिया। सभी नमूनों को जांच के लिए मधुबन स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट रोकने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने की हिदायत भी दी जा रही है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस त्योहारी सीजन में अब तक 100 से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा चुके हैं।

उन्होंने आमजन से भी खाद्य पदार्थ खरीदते समय सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सस्ते दाम के लालच में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहिए। पैकेट और डिब्बों पर निर्माण तिथि, इस्तेमाल की अंतिम तिथि, मूल्य और अन्य आवश्यक विवरण जरूर जांचने चाहिए। खाद्य पदार्थों के रंग, स्वाद या गुणवत्ता में असामान्यता नजर आने पर भी सावधानी बरतनी चाहिए। विभाग ने कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और उपभोक्ताओं से जागरूक रहने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करवाचौथ को लेकर अंबाला के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने में जुटीं महिलाएं

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। करवाचौथ के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए महिलाएं खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रही हैं। चूड़ियों, शृंगार के सामान, करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं,...

धान सत्यापन में गड़बड़ी से नाराज किसानों ने तहसीलदार कार्यालय पर जड़ा ताला

Summer express, कुरुक्षेत्र I‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर धान की फसल का सही पंजीकरण और सत्यापन नहीं होने से सैकड़ों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इस समस्या को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने तहसीलदार कार्यालय पर ताला...

रेवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संदेह पर 281 किलो घी किया सीज

Summer express, रेवाड़ी | त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में जांच अभियान तेज कर दिया है।टीम ने अलग-अलग स्थानों पर गोदामों, मिठाई की दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान गुणवत्ता पर...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.