Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रायपुररानी तहसील में रजिस्ट्रियों का काम ठप, नियुक्ति के बाद भी क्लर्क ने नहीं संभाला कार्यभार

Summer express, रायपुररानी (पंचकूला)। रायपुररानी तहसील में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील पहुंच रहे लोगों को बिना काम पूरा हुए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। लंबे समय से बनी इस स्थिति के कारण तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, तहसील में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क के रिश्वत मामले में पकड़े जाने के बाद से ही रजिस्ट्री से संबंधित कामकाज प्रभावित है। व्यवस्था को दोबारा सुचारू करने के लिए प्रशासन की ओर से 22 अक्टूबर को मोहित शर्मा को रजिस्ट्री क्लर्क नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे। हालांकि, आदेश जारी होने के बावजूद उन्होंने अभी तक अपना कार्यभार नहीं संभाला है।

इसके बाद प्रशासन ने हनी को रजिस्ट्री क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपने के आदेश जारी किए, लेकिन उन्होंने भी अब तक चार्ज नहीं लिया। ऐसे में दो कर्मचारियों की नियुक्ति के आदेश जारी होने के बावजूद तहसील में रजिस्ट्री का काम सामान्य नहीं हो सका है।

रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित रहने से उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, जिन्हें जमीन या मकान की खरीद-बिक्री से संबंधित जरूरी दस्तावेज पूरे करवाने हैं। लोगों को उम्मीद थी कि नए कर्मचारियों की नियुक्ति से व्यवस्था जल्द पटरी पर लौटेगी, लेकिन कार्यभार नहीं संभाले जाने के कारण उनकी परेशानी लगातार बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...

फरीदाबाद के ओयो होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, साथ आया व्यक्ति लापता

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के ओयो होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

Summer express, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ...

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ओवरलोड ट्राले ने मचाई तबाही, 9 वाहन आपस में टकराए

Summer express, अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दोपहर सुल्तानपुर बैरियर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पुराने पासपोर्ट कार्यालय के सामने एक ओवरलोड 12 टायर ट्राले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे पर खड़े और गुजर रहे वाहनों में एक के बाद एक भिड़ंत होती चली गई। इस हादसे...

हरियाणा में डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए HPR आईडी जरूरी, 90 दिन में नहीं बनवाई तो रुक जाएगी प्रैक्टिस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रदेश में डॉक्टरों, दंत चिकित्सकों, आयुष चिकित्सकों, नर्सों, फार्मासिस्टों सहित सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) आईडी बनवानी होगी। इसके बिना संबंधित चिकित्सा परिषदों में नया पंजीकरण करवाना या पुराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.