Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में तेजी, 12 दिन में 33 नए केस आए सामने

Summer Express, चंडीगढ़। हरियाणा में दशहरे के बाद खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 20 अक्तूबर तक प्रदेश में पराली जलाने के केवल नौ मामले सामने आए थे, लेकिन इसके बाद 21 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच 12 दिनों में 33 नए मामले दर्ज किए गए। रविवार को सात स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि के साथ ही इस सीजन में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को हांसी और अंबाला में दो-दो मामले सामने आए। अंबाला जिले में अंबाला और साहा क्षेत्र में खेतों में फसल अवशेष जलाए जाने की घटनाएं दर्ज की गईं। इसके अलावा जींद के पीलूखेड़ा, कैथल के पुंडरी और कुरुक्षेत्र के बबैन में एक-एक मामला सामने आया। आंकड़ों के मुताबिक, 28 और 31 अक्तूबर को पराली जलाने की सबसे अधिक घटनाएं दर्ज की गईं। इन दोनों दिनों में छह-छह स्थानों पर आग लगाए जाने की पुष्टि हुई। जिलेवार स्थिति देखें तो पलवल सात मामलों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि कैथल में अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं।

कैथल जिले के नागल गांव में किसान जितेंद्र सिंह के खेत में फसल अवशेष जलाने की पुष्टि होने के बाद कृषि विभाग ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले जिले के मटौर गांव में भी पराली जलाने का मामला सामने आया था। विभाग की ओर से घटनाओं की निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में तीन बार हुई बारिश के कारण धान की कटाई का काम भी प्रभावित हुआ है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अब तक राज्य में कुल 59.87 प्रतिशत धान की कटाई पूरी हो चुकी है। इसमें बासमती धान की कटाई 43.96 प्रतिशत और गैर-बासमती धान की कटाई 66.15 प्रतिशत तक पहुंची है। बारिश के कारण खेतों में नमी और कटाई में देरी से किसानों को फसल समेटने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.