Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होर्डिंग्स पर तस्वीर नहीं होने से नाराज हुए भूपेंद्र हुड्डा, संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम छोड़कर निकले

Summer express,चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की ओर से आयोजित संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम में सोमवार को उस समय राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर नहीं देखकर नाराज हो गए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद हुड्डा ने अपनी नाराजगी जाहिर की और कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकलने लगे। उनके साथ कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और आफताब अहमद भी कार्यक्रम स्थल से बाहर आ गए। इस घटनाक्रम के कारण कार्यक्रम की शुरुआत में कुछ देर तक असहज स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर नहीं थी। इसे लेकर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। हुड्डा ने कहा कि यह विधानसभा का नहीं, बल्कि सरकार का कार्यक्रम है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए था। उन्हें मनाने के लिए पहुंचे एक अधिकारी के सामने भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। हुड्डा ने कहा, ‘‘यह सरासर बदतमीजी है। मैं इस कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से विमान से आया था।’’

हुड्डा की नाराजगी के बाद कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और आफताब अहमद भी उनके साथ कार्यक्रम से बाहर चले गए। इसके बाद उन्हें वापस कार्यक्रम में लाने के प्रयास शुरू हुए। बताया गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने फोन कर हुड्डा से कार्यक्रम में शामिल रहने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें फोन करके वापस आने का अनुरोध किया।

विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के आग्रह के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा कार्यक्रम में लौट आए। उनके साथ बीबी बत्रा और आफताब अहमद ने भी कार्यक्रम में दोबारा हिस्सा लिया। हालांकि, होर्डिंग्स पर तस्वीर नहीं होने को लेकर शुरू हुआ विवाद कार्यक्रम की शुरुआत में चर्चा का विषय बना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

होर्डिंग्स पर तस्वीर नहीं होने से नाराज हुए भूपेंद्र हुड्डा, संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम छोड़कर निकले

Summer express,चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की ओर से आयोजित संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम में सोमवार को उस समय राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर नहीं देखकर नाराज हो गए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद हुड्डा ने अपनी नाराजगी जाहिर की और...

अंबाला में 20.42 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पंजाब से लाकर करता था सप्लाई

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यमुनानगर यूनिट ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.42 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक...

अंबाला छावनी के बाजारों में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों का विरोध

Summer express, अंबाला, (अंकुर कपूर) | अंबाला छावनी के बाजारों में त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने सोमवार को कार्रवाई की। बाजारों में दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सामान रखने और अस्थायी तौर पर स्टॉल व टेंट लगाने के कारण रास्ते संकरे हो गए थे। इससे बाजार में...

शादी के छह महीने बाद 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद की बात आई सामने

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में शादी के महज छह महीने बाद एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी सतबीर के रूप में हुई है। वह बोलने और सुनने में असमर्थ था और अपने पिता के साथ बाटा फ्लाईओवर के नीचे जूते बेचने का काम...

गुरुग्राम में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, मध्य प्रदेश के दो तस्कर 8 पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 की टीम ने मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लेकर गुरुग्राम पहुंचे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के खरगोन निवासी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.