Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में 20.42 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पंजाब से लाकर करता था सप्लाई

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यमुनानगर यूनिट ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.42 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब से हेरोइन लाकर अंबाला में इसकी सप्लाई करता था।

जानकारी के अनुसार, स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम अंबाला छावनी क्षेत्र में नशा विरोधी गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस नाम का युवक पंजाब से हेरोइन लेकर अंबाला पहुंच रहा है। वह बस अड्डे पर उतरने के बाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे महाराजा ढाबे के सामने नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद बताए गए हुलिये के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.42 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ नशा तस्करी से संबंधित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी संदीप शर्मा के अनुसार, आरोपी चंडीगढ़ में मजदूरी का काम करता था। इसके साथ ही वह पंजाब से नशीला पदार्थ लाकर अंबाला में बेचने का काम भी कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पंजाब में किससे हेरोइन खरीदता था और इस तस्करी के नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि नशे की सप्लाई के स्रोत तक पहुंचने के लिए संबंधित स्थानों पर भी दबिश दी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

होर्डिंग्स पर तस्वीर नहीं होने से नाराज हुए भूपेंद्र हुड्डा, संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम छोड़कर निकले

Summer express,चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा की ओर से आयोजित संविधान पखवाड़ा कार्यक्रम में सोमवार को उस समय राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर नहीं देखकर नाराज हो गए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद हुड्डा ने अपनी नाराजगी जाहिर की और...

अंबाला में 20.42 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पंजाब से लाकर करता था सप्लाई

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यमुनानगर यूनिट ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.42 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक...

अंबाला छावनी के बाजारों में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई, दुकानदारों का विरोध

Summer express, अंबाला, (अंकुर कपूर) | अंबाला छावनी के बाजारों में त्योहारी सीजन के दौरान बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने सोमवार को कार्रवाई की। बाजारों में दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सामान रखने और अस्थायी तौर पर स्टॉल व टेंट लगाने के कारण रास्ते संकरे हो गए थे। इससे बाजार में...

शादी के छह महीने बाद 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी से विवाद की बात आई सामने

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में शादी के महज छह महीने बाद एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नेहरू कॉलोनी निवासी सतबीर के रूप में हुई है। वह बोलने और सुनने में असमर्थ था और अपने पिता के साथ बाटा फ्लाईओवर के नीचे जूते बेचने का काम...

गुरुग्राम में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, मध्य प्रदेश के दो तस्कर 8 पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और राजस्थान में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम यूनिट सेक्टर-40 की टीम ने मध्य प्रदेश से हथियारों की खेप लेकर गुरुग्राम पहुंचे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के खरगोन निवासी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.