Summer express/सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र के पहाड़ी चिकनी गांव निवासी 37 वर्षीय सुरेश कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार 16 अक्टूबर 2026 से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार महाराष्ट्र के मुंबई स्थित नीरज रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं।
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सुरेश कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पोस्टर में दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें। परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से इस पोस्ट को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि सुरेश कुमार जल्द सकुशल अपने परिवार तक पहुंच सकें।