Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस की राजनीति पर जनता लगाएगी विराम, भाजपा का आईटी सेल बूथ स्तर तक खोलेगा मोर्चा : डॉ. बिंदल

Summer express/ऊना-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन लगातार खिसक रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए विपक्ष की कुर्सी बचाना भी चुनौती बन जाएगा और जनता उसकी नकारात्मक राजनीति का जवाब देगी।डॉ. बिंदल माता चिंतपूर्णी में आयोजित भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का आईटी सेल संगठन की महत्वपूर्ण ताकत है और डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आईटी सेल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल तथा दिल्ली के आईटी प्रमुख पुनीत अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर भ्रम फैला रही कांग्रेस : बिंदल

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनावी पराजय से निराश होकर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। ईवीएम और निर्वाचन आयोग को लेकर लगातार बयानबाजी करना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है और प्रत्येक राजनीतिक दल का दायित्व है कि वह उसका सम्मान करे। कांग्रेस को अपनी चुनावी हार के कारणों का आत्ममंथन करना चाहिए, न कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाना चाहिए।डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भ्रष्टाचार के आरोपों, घोटालों, महंगाई, बेरोजगारी और तत्कालीन सरकार की विफलताओं के कारण जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। लेकिन कांग्रेस ने अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय ईवीएम को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

बूथ स्तर तक सक्रिय होगा भाजपा का आईटी सेल

डॉ. बिंदल ने कहा कि बैठक में आईटी सेल को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को डिजिटल संचार, सोशल मीडिया प्रबंधन और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों, बेरोजगारी, महंगाई और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच तथ्यों के साथ अपनी बात रखेंगे।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक संवाद, तथ्यात्मक जानकारी और प्रभावी डिजिटल संचार को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाएं। प्रत्येक आईटी कार्यकर्ता संगठन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभाए।डॉ. बिंदल ने विश्वास जताया कि भाजपा का आईटी सेल प्रदेशभर में संगठन की आवाज को मजबूत करेगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की विजय का मार्ग प्रशस्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के फैसले पर भड़की मिड डे मील वर्करज यूनियन, हमीरपुर में निकाली रैली

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान यूनियन ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग की, जिसमें...

कांग्रेस की राजनीति पर जनता लगाएगी विराम, भाजपा का आईटी सेल बूथ स्तर तक खोलेगा मोर्चा : डॉ. बिंदल

Summer express/ऊना-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन लगातार खिसक रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए विपक्ष की कुर्सी बचाना...

बिलासपुर में मंगलवार से शुरू होगी पुलिस भर्ती,5637 अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -:जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में मंगलवार से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में जिलेभर के 5637 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा और भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने...

हिसार में होटल की छत से कूदा मालिक, मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुआ था विवाद

Summer express, हिसार। शहर के व्यस्त डाबड़ा चौक स्थित एक होटल में रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद के बीच होटल मालिक दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। हादसे में होटल मालिक सचिन (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, पैर और सिर में...

पटियाला के सेचरी एन्क्लेव में महिला से चेन झपटमारी, बाइक सवार दो आरोपी फरार

Summer express,पटियाला । पटियाला में झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला शहर के सेचरी एन्क्लेव से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने घर के बाहर एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात घर के ठीक सामने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.