Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के फैसले पर भड़की मिड डे मील वर्करज यूनियन, हमीरपुर में निकाली रैली

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान यूनियन ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग की, जिसमें 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटकर देने का प्रावधान किया गया है। यूनियन ने उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार वर्करज को 12 महीने का पूरा मानदेय देने की मांग उठाई।

सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मिड डे मील वर्करज पिछले कई वर्षों से स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन उन्हें साल में केवल 10 महीने का मानदेय दिया जाता है। यूनियन लंबे समय से 12 महीने का मानदेय देने की मांग उठा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग ने मांग को पूरा करने के बजाय 10 महीने के मानदेय को ही 12 महीनों में विभाजित कर देने का फैसला लिया है, जो वर्करज के साथ अन्याय है। यूनियन की मांग है कि मौजूदा 10 महीने के मानदेय के अतिरिक्त दो महीने का मानदेय दिया जाए, ताकि उन्हें पूरे साल का भुगतान सुनिश्चित हो सके।डॉ. ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी मिड डे मील वर्करज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्करज को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कभी प्रदेश सरकार की ओर से बजट का हिस्सा जारी नहीं होता तो कभी केंद्र सरकार की तरफ से कई-कई महीनों तक राशि नहीं पहुंचती। इसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उनमें भारी रोष है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही विवादित अधिसूचना वापस लेकर 12 महीने का पूरा मानदेय देने की मांग पूरी नहीं की तो यूनियन आंदोलन को और तेज करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में बांटने के फैसले पर भड़की मिड डे मील वर्करज यूनियन, हमीरपुर में निकाली रैली

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश मिड डे मील वर्करज यूनियन (संबंधित सीटू) ने अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में गांधी चौक से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय तक रैली निकाली। इस दौरान यूनियन ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर विभाग की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी उस अधिसूचना को वापस लेने की मांग की, जिसमें...

कांग्रेस की राजनीति पर जनता लगाएगी विराम, भाजपा का आईटी सेल बूथ स्तर तक खोलेगा मोर्चा : डॉ. बिंदल

Summer express/ऊना-:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को खतरे में बताकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीन लगातार खिसक रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए विपक्ष की कुर्सी बचाना...

बिलासपुर में मंगलवार से शुरू होगी पुलिस भर्ती,5637 अभ्यर्थी दिखाएंगे दमखम

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -:जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में मंगलवार से पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। चार दिनों तक चलने वाली इस भर्ती में जिलेभर के 5637 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।भर्ती को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।अभ्यर्थियों की सुविधा और भर्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने...

हिसार में होटल की छत से कूदा मालिक, मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुआ था विवाद

Summer express, हिसार। शहर के व्यस्त डाबड़ा चौक स्थित एक होटल में रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुए विवाद के बीच होटल मालिक दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। हादसे में होटल मालिक सचिन (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, पैर और सिर में...

पटियाला के सेचरी एन्क्लेव में महिला से चेन झपटमारी, बाइक सवार दो आरोपी फरार

Summer express,पटियाला । पटियाला में झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला शहर के सेचरी एन्क्लेव से सामने आया है, जहां मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने घर के बाहर एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वारदात घर के ठीक सामने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.