Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कैंट में मंदिर के महंत से कथित बदसलूकी पर हंगामा, लोगों ने पुलिस चौकी घेरी

Summer express, अंबाला। अंबाला छावनी में देर रात हाथी खाना मंदिर के महंत के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आने के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना से नाराज श्रद्धालुओं, शिव भक्तों और स्थानीय लोगों ने डॉग लवर वंशिका लाम्बा के खिलाफ प्रदर्शन किया और हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग उठाई। देर रात तक चले इस विरोध प्रदर्शन में कई साधु-संत भी शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले हाथी खाना मंदिर परिसर में रहने वाले आवारा कुत्ते के पिल्लों को मंदिर प्रबंधन ने वहां से हटवाकर किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर वंशिका लाम्बा और मंदिर के महंत के बीच विवाद हो गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वंशिका ने महंत के साथ तीखी बहस करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इस घटना की जानकारी फैलने के बाद मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

रात बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई की मांग को लेकर हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने वंशिका लाम्बा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने वंशिका को भी चौकी में बातचीत के लिए बुलाया, ताकि दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाया जा सके। हालांकि, बातचीत के दौरान सहमति नहीं बन पाई और चौकी के बाहर मौजूद लोगों का विरोध और तेज हो गया।

प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन वंशिका लाम्बा को चौकी से सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इसके बाद भी लोग देर रात तक चौकी के बाहर डटे रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मामले में उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, उनका विरोध जारी रहेगा।

प्रदर्शन देर रात करीब एक बजे तक चलता रहा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...

कांग्रेस मुख्यालय में विधायक नंदलाल को दी गई अंतिम विदाई, पार्थिव शरीर रामपुर रवाना; नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

शिमला संजू -:रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और 7वें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल के निधन से शिमला सहित रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर है। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया गया, जहां कांग्रेस सरकार के मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ...

कांगड़ा के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग, दो राउंड चले; तीसरी गोली हुई मिसफायर

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के बनौई चौक पर देर रात हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, काले रंग की एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे युवक ने गाड़ी से उतरकर कथित तौर पर दो राउंड हवाई फायर किए। वहीं, तीसरा राउंड चलाने की कोशिश के दौरान गोली...

वोट चोरी रैली में शामिल नहीं होने पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के 10 पदाधिकारी निलंबित

Summer express, चंडीगढ़ (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए प्रदेश और जिला स्तर के 10 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने के मामले में की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.