लॉस एंजिलिस | अमेरिका के ईस्ट हॉलीवुड इलाके में शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सैंटा मोनिका बुलेवार्ड पर एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़े लोग अचानक उस वक्त चीखते-चिल्लाते नजर आए, जब एक तेज रफ्तार वाहन बेकाबू होकर सीधे उनकी ओर बढ़ आया। कुछ लोग सड़क पर गिर पड़े और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
दमकल विभाग के मुताबिक:
- 5 लोगों की हालत नाजुक
- 8-10 गंभीर घायल
- 10-15 को हल्की चोटें
राहत कार्य और जांच जारी:
दमकल और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, संदिग्ध वाहन को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना जानबूझकर की गई थी या ड्राइवर का नियंत्रण खो गया था। इस हादसे से ईस्ट हॉलीवुड के स्थानीय लोग भयभीत हैं और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।