Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर गांव में मिलेगा इलाज? स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी घोषणा

हरियाणा  | हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को जल्द खत्म करने के लिए सरकार तेज़ी से कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार योजनाबद्ध तरीके से डॉक्टरों की भर्ती कर रही है और यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से चल रही है।

आरती सिंह राव अटेली विधानसभा क्षेत्र के खेड़ी और नावदी गांवों में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना है। यही कारण है कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।

नए भवन, नई योजनाएं, गांवों में मिलेगा इलाज

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत कांटी में चल रही पीएचसी को लेकर फाइल चीफ आर्किटेक्ट तक भेजी जा रही है, जमीन का ट्रांसफर स्वास्थ्य विभाग के नाम हो चुका है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

इसके साथ ही 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत अटेली खंड के तिगरा, बजाड़, बिहाली और मोहलड़ा गांवों में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में ग्रामीणों को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और सामान्य बीमारियों के इलाज की सुविधा गांव के पास ही मिलेगी। इससे उन्हें दूरदराज के अस्पतालों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

ग्रामीणों को दिए विकास के आश्वासन

इस कार्यक्रम के दौरान आरती सिंह राव ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेड़ी गांव की पंचायत को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

661 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-NCR समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से जुड़े 661 करोड़ रुपये के बहुचर्चित घोटाले की जांच में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और पंचकूला समेत छह स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल...

पत्नी की तलाश और इंसाफ की मांग को लेकर बेटी संग मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के खमानों क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक अपनी चार वर्षीय बेटी को साथ लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने अपनी पत्नी के लापता होने और पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए यह कदम...

व्हाइट हाउस के AI सलाहकार पद से हटेंगे श्रीराम कृष्णन, नई पहल पर करेंगे काम

Summer express, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नीति को दिशा देने वाले भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ श्रीराम कृष्णन ने इस महीने के अंत तक व्हाइट हाउस में अपने पद से अलग होने की घोषणा की है। पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान उन्होंने अमेरिकी AI रणनीति, वैश्विक तकनीकी साझेदारियों और नीति...

इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल-2026:‘वॉइस ऑफ माउंटेन्स’ में देशभर की सुरीली आवाज़ों ने बिखेरा जादू

शिमला-: इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल-2026 के अंतर्गत आयोजित बहुप्रतीक्षित गायन प्रतियोगिता ‘वॉइस ऑफ माउंटेन्स’ के मेगा ऑडिशन का सफल आयोजन आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर, शिमला में किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से न केवल निर्णायकों बल्कि उपस्थित दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया।प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य...

तरेटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवतियों समेत पांच लोगों से चिट्टा बरामद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों समेत पांच लोगों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना नादौन पुलिस की टीम ने तरेटी गांव में गश्त के दौरान की। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम हाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.