Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में घूरने से रोकने पर युवक की तलवारों से हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express, लुधियाना । पंजाब के लुधियाना में थाना डाबा क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों को घूरने से मना करने पर हमलावरों ने साइकिल सवार परमजीत सिंह को निशाना बनाया। पहले बापू मार्केट के पास उसकी जमकर पिटाई की गई और फिर गंभीर हालत में उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर चाहल रोड ले जाया गया। वहां आरोपियों ने तलवारों से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे खून से लथपथ और बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दूध लेने के लिए घर से निकला था परमजीत सिंह

मृतक की पहचान मोहल्ला महिंदर नगर निवासी परमजीत सिंह के रूप में हुई है। उसकी पत्नी अमनदीप कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परमजीत पहले घोड़ा-रेहड़ा चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। कुछ वर्ष पहले एक सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया था और छोटे-मोटे काम करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।

पत्नी के अनुसार, परमजीत सिंह साइकिल लेकर दूध लेने के लिए घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बावजूद जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार को उनकी चिंता होने लगी। बाद में इलाके के लोगों से पता चला कि बापू मार्केट के पास उनका कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया था।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, वहां करीब आधा दर्जन युवक खड़े थे। परमजीत सिंह ने उन्हें घूरने से मना किया था। इसी बात को लेकर युवक भड़क गए और उन्होंने परमजीत को घेरकर उसकी तलाशी लेने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मदद के लिए चिल्लाता रहा, फिर तलवारों से किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों की पिटाई से परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लगातार लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा। आसपास के लोग जब उसे बचाने के लिए आगे आए तो आरोपी घायल परमजीत को जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर चाहल रोड की ओर ले गए।

इसके बाद सुनसान जगह पर आरोपियों ने उस पर तलवारों से कई वार किए। हमले में परमजीत सिंह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आरोपी उसे मृत समझकर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन वहां पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान, तीन गिरफ्तार

थाना डाबा के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी अमनदीप कौर के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसमें कुछ युवक हथियारों के साथ परमजीत सिंह से मारपीट करते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिन शर्मा निवासी ईशर नगर, लविश कुमार निवासी गुरु गोबिंद सिंह नगर और रोहित कुमार निवासी सुखदेव नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई तलवारों की बरामदगी और फरार चल रहे उनके तीन अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध निर्माण ध्वस्त और एक दुकान सील

Summer express, लुधियाना | महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के निर्देशों पर वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर...

मणिपुर में दो घटनाओं में गोलीबारी, महिला की मौत और तीन लोग घायल

Summer express, इंफाल | मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन ने...

कांगड़ा में इस साल NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज, 23 आरोपियों को किया गया बंदी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से बनाई गई करोड़ों रुपये की...

फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में कूड़े का पहाड़ बना मुसीबत, 20 हजार से अधिक लोग परेशान

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के सेक्टर-56 के नजदीक प्रतापगढ़ स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में करीब 70 हजार टन कूड़ा जमा हो चुका है। यहां कूड़े का विशाल ढेर आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इसकी वजह से करीब 20 से 22 हजार लोगों...

गुरुग्राम और मानेसर की हवा हुई बेहद खराब, 24 घंटे में AQI में फिर बढ़ोतरी

Summer express, गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। सुबह के समय धुंध के साथ जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.