Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अपहरणकर्ताओं से भिड़े नूरपुर के जांबाज युवा, नवविवाहिता को सुरक्षित बचाने में बलविंदर सिंह जोनू और टीम की अहम भूमिका

Summer express/संजीव महाजन | नूरपुर-समाज के असली हीरो वही होते हैं, जो अपनी जान की परवाह किए बिना मुश्किल समय में दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं। नूरपुर के युवा बलविंदर सिंह जोनू और उनकी टीम ने एक बार फिर अदम्य साहस, सूझबूझ और मानवता की मिसाल पेश कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।जानकारी के अनुसार, पंजाब से एक नवविवाहिता के अपहरण की घटना के बाद हथियारबंद अपहरणकर्ताओं का पीछा करने और महिला को उनके चंगुल से छुड़ाने में बलविंदर सिंह जोनू और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। उनके इस साहसिक प्रयास की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि बलविंदर सिंह जोनू और उनकी टीम पहले भी कई मुश्किल परिस्थितियों में लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आ चुके हैं। पठानकोट से अपहृत बच्चे को तलाशने, ज्वाली क्षेत्र से अपहृत महिला को जंगल में ढूंढने और अब पंजाब से अपहृत नवविवाहिता को बचाने के प्रयास में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।मानवता के प्रति उनके इन साहसिक कार्यों और घटनाओं को लेकर 121 न्यूज ने बलविंदर सिंह जोनू से विशेष बातचीत की। इस दौरान उनके अनुभवों और टीम के प्रयासों को जाना गया।क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे बहादुर युवाओं को सरकार और प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्हें ब्रेवरी अवार्ड देकर प्रोत्साहित करना चाहिए, ताकि अन्य युवा भी जरूरतमंदों की सहायता, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से प्रेरणा ले सकें।निस्संदेह, बलविंदर सिंह जोनू और उनकी टीम का यह जज्बा समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे युवाओं को सलाम, जो मुश्किल घड़ी में दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 11 अवैध निर्माण ध्वस्त और एक दुकान सील

Summer express, लुधियाना | महानगर में बिना नक्शा पास करवाए और भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान के निर्देशों पर वीरवार को बिल्डिंग ब्रांच (जोन-ए) की टीम ने विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर...

मणिपुर में दो घटनाओं में गोलीबारी, महिला की मौत और तीन लोग घायल

Summer express, इंफाल | मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय की एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में कुकी संगठन ने जिले में 48 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया है। संगठन ने...

कांगड़ा में इस साल NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज, 23 आरोपियों को किया गया बंदी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस वर्ष अब तक NDPS एक्ट के तहत 140 मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही नशे के अवैध कारोबार से बनाई गई करोड़ों रुपये की...

फरीदाबाद के प्रतापगढ़ में कूड़े का पहाड़ बना मुसीबत, 20 हजार से अधिक लोग परेशान

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद के सेक्टर-56 के नजदीक प्रतापगढ़ स्थित कचरा निस्तारण केंद्र में करीब 70 हजार टन कूड़ा जमा हो चुका है। यहां कूड़े का विशाल ढेर आसपास रहने वाले लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इसकी वजह से करीब 20 से 22 हजार लोगों...

गुरुग्राम और मानेसर की हवा हुई बेहद खराब, 24 घंटे में AQI में फिर बढ़ोतरी

Summer express, गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। सुबह के समय धुंध के साथ जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.