Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोचों पर बरसे करोड़ों , हरियाणा सरकार का बड़ा खेल दांव

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने प्रदेश की खेल नीति को और प्रभावशाली बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के 31 कोचों के लिए 3.66 करोड़ रुपये के कैश अवॉर्ड को मंजूरी दी है। सरकार का मानना है कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोचों की मेहनत भी उतनी ही अहम है, इसलिए उन्हें भी प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है।

खिलाड़ियों को भी मिलेगी आर्थिक ताकत

गौरव गौतम ने बताया कि हाल ही में पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक लाने वाले खिलाड़ियों के लिए करीब 32 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि जारी की गई है। इससे खिलाड़ियों को न सिर्फ सम्मान मिलेगा बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

ओलिंपिक विजेताओं के लिए करोड़ों के इनाम

हरियाणा सरकार की स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत:

  • ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को 7 करोड़ रुपये
  • सिल्वर मेडलिस्ट को 5 करोड़ रुपये
  • ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को 3 करोड़ रुपये
    की पुरस्कार राशि दी जाती है।

नौकरी में भी आरक्षण

खिलाड़ियों को राज्य की नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाता है, ताकि उनका भविष्य केवल खेल तक सीमित न रहे, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकें।

खेल मैदान, कोच और संसाधनों पर फोकस

खेल मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन, अनुभवी कोच और आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश का हर युवा पदक जीत सकता है, बस जरूरत है सही मार्गदर्शन और मेहनत की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी के 11 युवाओं को मिलेगी ई-टैक्सी, हर माह 60 हजार रुपये की आय

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना मंडी जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर लेकर आई है। योजना के तहत जिले के 11 युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उनकी टैक्सियों को सरकारी विभागों के...

राम कुमार का कांग्रेस पर हमला, बोले- रायजादा की टिप्पणी पर नेताओं की चुप्पी कौरवों जैसी

भाजपा नेता राम कुमार ने कांग्रेस नेताओं की भाषा और सभ्यता पर उठाए सवाल Summer express/ऊना/ राकेश -:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राम कुमार...

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की...

साइबर ठगी के मामले में यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान तक जुड़े तार आने का दावा

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम खातों...

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.