Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, विपक्ष सरकार को घेरने को तैयार

नई दिल्ली | संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आज राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार ने सभी दलों की बैठक बुलाई, जिसमें कई पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य सत्र को सुचारू रूप से चलाने को लेकर सहमति बनाना था।

इस अहम बैठक में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, किरण रिजिजू, कांग्रेस नेता सुरेश और जयराम रमेश, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, एनसीपी-एससीपी की सुप्रिया सुले, बीजेपी सांसद रवि किशन, सपा, जेडीयू, डीएमके, एआईएडीएमके और अन्य दलों के नेता मौजूद रहे।

विपक्ष के निशाने पर सरकार, उठेंगे कई बड़े मुद्दे

इस बार का सत्र राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, क्योंकि यह 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और 7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हो रहा है। इसके अलावा बिहार में मतदाता सूची में बदलाव, वक्फ अधिनियम, और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने जैसे मुद्दे भी विपक्ष के निशाने पर हैं।

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बताया कि विपक्ष ने चार बड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया है—

  1. पहलगाम हमला और उसमें हुई सुरक्षा चूक
  2. ऑपरेशन सिंदूर में विदेश नीति की विफलता
  3. बिहार में मतदाता सूची में बदलाव
  4. जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा

सरकार ला सकती है कई अहम विधेयक

मानसून सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण बिलों को पेश करने और पास करवाने की तैयारी में है, जिनमें शामिल हैं:

  • जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2025
  • कराधान कानून (संशोधन) विधेयक
  • राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक
  • खान और खनिज (संशोधन) विधेयक
  • विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण) विधेयक

13 और 14 अगस्त को नहीं होगी संसद की बैठक

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। इस बार का सत्र विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहसों और रणनीतिक राजनीतिक संघर्षों से भरा हो सकता है। सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि किसका पलड़ा भारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.