ट्रेनी भर्ती योजना युवाओं के साथ धोखा, सरकार आपदा राहत में भी फेल: BJP
July 20, 2025
Shimla, Sanjuभाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि बीते तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने युवाओं को एक भी रोजगार नहीं दिया और अब “ट्रेनी भर्ती योजना” के नाम पर बेरोजगारों के साथ एक बड़ा छलावा किया जा रहा है।राजीव बिंदल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं को 58 साल की पक्की नौकरी का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद न तो नियमित भर्तियां हुईं और न ही आउटसोर्स अथवा अनुबंध के आधार पर अवसर दिए गए। अब सरकार ग्रुप A से C तक की भर्तियों को ट्रेनी के रूप में कर रही है, जो उनके मुताबिक युवाओं के साथ “भद्दा मज़ाक” है।सरकार रोजगार नहीं देना चाहती, सिर्फ प्रचार और भ्रम की राजनीति कर रही है। वन मित्र, पशु मित्र, रोगी मित्र और मुख्यमंत्री मित्र जैसी अस्थायी नियुक्तियों से युवाओं की उम्मीदों के साथ खेला जा रहा है। सराज में आपदा राहत में भी नाकाम रही सरकार: बिंदल
राजीव बिंदल ने मंडी के सराज क्षेत्र में हाल की आपदा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि घटना के 20 दिन बाद भी सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं हो सकीं।उन्होंने आरोप लगाया कि ना तो किसी मंत्री की तैनाती आपदा क्षेत्र की निगरानी के लिए हुई है, न ही कोई विशेष राहत पैकेज घोषित किया गया है। बिंदल ने कहा, “जनता त्रस्त है और सरकार मस्त। प्रशासनिक सुस्ती और संवेदनहीनता सरकार की प्राथमिकता को उजागर करती है।”
Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...
Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...
Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...
Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली। चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।