Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

UWW रैंकिंग सीरीज़ में भारत की गूंज..कुल 9 पदक, सुमित को रजत, अंतिम को स्वर्ण

21 July, 2025

भारत के पहलवानों ने UWW रैंकिंग सीरीज़ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीको-रोमन, फ्रीस्टाइल और महिला वर्गों में कुल 9 पदक अपने नाम किए। रविवार को ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत को दो अहम पदक मिले – सुमित ने 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक, जबकि अनिल मोर ने 55 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया।

सुमित ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए सादिक लालेव को 9-3 से हराया और फिर कोरिया के दह्युन किम व कज़ाकिस्तान के गैलिम कबदुनासारोव पर जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि फाइनल में उन्हें अज़रबैजान के निहात मम्मादली के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।वहीं, दुनिया के नंबर एक पहलवान अनिल मोर को क्वार्टर फाइनल में एमिन नरीमनोविच सेफ़रशाएव से 1-6 से हार मिली, लेकिन रेपेचेज के ज़रिए उन्होंने वापसी की। उन्होंने तीसरे व चौथे स्थान के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर 3 आर्टियम डेलेनु को 7-0 से और फिर विश्व नंबर 4 इक्तियोर बोतिरोव (उज्बेकिस्तान) को हराकर कांस्य पदक जीत लिया।

भारतीय महिला पहलवानों ने भी दमदार प्रदर्शन किया और 6 पदक जीते। इनमें अंतिम पंघाल (53 किग्रा) और हर्षिता (72 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित किया।पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भी भारत को सफलता मिली, जहां सुजीत कलकल (65 किग्रा) ने स्वर्ण पदक, और राहुल (57 किग्रा) ने कांस्य पदक भारत की झोली में डाले।

कुल पदक तालिका (भारत):

  • 🥇 3 स्वर्ण – अंतिम पंघाल, हर्षिता, सुजीत कलकल
  • 🥈 1 रजत – सुमित
  • 🥉 5 कांस्य – अनिल मोर, राहुल और अन्य महिला पहलवान

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में 10,757 गेस्ट टीचरों का आंदोलन तेज, नियमितीकरण की मांग पर चंडीगढ़ कूच

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 10,757 अतिथि अध्यापकों का आंदोलन तेज हो गया है। नौकरी नियमित कराने और अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की न्याय रैली सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ताज पार्क से चंडीगढ़ के लिए पैदल...

फरीदाबाद के मुजेरी गांव में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 10 डीपीसी समेत कई निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव मुजेरी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही करीब चार एकड़ की अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की। विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से 10 डीपीसी, दो पक्के निर्माण और दो चारदीवारी...

पंजाब में हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग, पवन दीवान ने राज्यपाल और डीजीपी को लिखा पत्र

Summer express, लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष पवन दीवान ने राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान जारी किए गए हथियारों के लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर लाइसेंसशुदा हथियारों के कथित दुरुपयोग...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

झारखंड में पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या कर उसका शव घर के भीतर दफनाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने दंपती की बेटी को उसकी मां गुरुबारी हांसदा के कई दिनों से लापता होने की...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला के कृष्णानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाकर लिया आशीर्वाद शिमला, संजू-: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.