Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बारिश का बड़ा अलर्ट, 8 जिलों में खतरे की चेतावनी

हरियाणा  | हरियाणा में मानसून ने पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के अधिकांश जिलों में बादलों की दस्तक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने रविवार से बुधवार तक बारिश को लेकर तगड़ा अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश के साथ गरज और तेज हवाओं की संभावना है।

यमुनानगर में सबसे ज्यादा, कैथल-जींद में सबसे कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक यमुनानगर जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जबकि कैथल और जींद में मानसून कुछ सुस्त दिखाई दिया। वहीं, शनिवार को पलवल सबसे गर्म जिला रहा।

21 से 24 जुलाई तक बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने 21 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है। 21 जुलाई को राज्य के कई जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल—में 75 से 100 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और रेवाड़ी में 50 से 75 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की उम्मीद है।

मंगलवार से वीरवार तक अलर्ट मोड पर रहें ये जिले

मंगलवार को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में यलो अलर्ट रहेगा। इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बुधवार और वीरवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में 25 से 50 प्रतिशत इलाके में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। शेष जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और बूंदाबांदी की आशंका बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में 10,757 गेस्ट टीचरों का आंदोलन तेज, नियमितीकरण की मांग पर चंडीगढ़ कूच

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे 10,757 अतिथि अध्यापकों का आंदोलन तेज हो गया है। नौकरी नियमित कराने और अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों की न्याय रैली सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। रविवार को कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ताज पार्क से चंडीगढ़ के लिए पैदल...

फरीदाबाद के मुजेरी गांव में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, 10 डीपीसी समेत कई निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने कार्रवाई करते हुए गांव मुजेरी की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही करीब चार एकड़ की अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ की। विभाग की टीम ने बुलडोजर की मदद से 10 डीपीसी, दो पक्के निर्माण और दो चारदीवारी...

पंजाब में हथियार लाइसेंसों की समीक्षा की मांग, पवन दीवान ने राज्यपाल और डीजीपी को लिखा पत्र

Summer express, लुधियाना। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष पवन दीवान ने राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान जारी किए गए हथियारों के लाइसेंसों की व्यापक समीक्षा करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर लाइसेंसशुदा हथियारों के कथित दुरुपयोग...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

झारखंड में पत्नी की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या कर उसका शव घर के भीतर दफनाने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब ग्रामीणों ने दंपती की बेटी को उसकी मां गुरुबारी हांसदा के कई दिनों से लापता होने की...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला के कृष्णानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत, वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाकर लिया आशीर्वाद शिमला, संजू-: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.