21 July, 2025
कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने जुलाई की शुरुआत में कनाडा के सरे शहर में ‘कैप्स कैफे’ नाम से एक नया कैफे शुरू किया था। ओपनिंग के कुछ ही दिनों बाद फायरिंग की घटना के चलते कैफे को अस्थाई रूप से बंद करना पड़ा था।
अब इस घटना के करीब 10 दिन बाद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए एक अच्छी खबर दी है। उन्होंने बताया कि ‘कैप्स कैफे’ एक बार फिर से खुलने जा रहा है। इंस्टाग्राम पर कैफे की ओर से एक पोस्ट में लिखा गया:
“कल फिर से मिलते हैं। लाइटें जल चुकी हैं, कॉफी फिर से तैयार है और दिल फिर से उम्मीद से भरा है। कैप्स कैफे अब रोजाना सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगा। आइए, मिलते हैं वहीं।”