Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में खौफ का गैंग, FBI ने खोले सनसनीखेज राज

कैलिफोर्निया |  अमेरिका के सैन जोआक्विन काउंटी में FBI और लोकल पुलिस ने एक खतरनाक गैंग का पर्दाफाश करते हुए 8 भारतीय मूल के लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे नग्न कर घंटों तक टॉर्चर करने और फिरौती वसूलने का सनसनीखेज आरोप है। इस गिरोह का सरगना पवित्तर सिंह बताया जा रहा है, जो पंजाब के बटाला में हत्या और हथियारों के गंभीर मामलों में भारत में भी वांछित है।

FBI के मुताबिक, इस गैंग का नेटवर्क भारत, अमेरिका और कनाडा तक फैला हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्यों में दिलप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, गुरताज सिंह, अमृतपाल सिंह, विशाल सिंह, अर्शप्रीत सिंह और मनप्रीत रंधावा शामिल हैं। इन सभी पर संगठित अपराध, अपहरण, टॉर्चर, फिरौती वसूलना, ट्रक हाईजैकिंग, अवैध हथियार रखना, गवाहों को धमकाना, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर आपराधिक आरोप हैं।

FBI की बड़ी कार्रवाई – मशीन गन और छत में छुपा कैश बरामद

21 जून को शिकायत मिलने के बाद FBI, स्टॉकटन पुलिस, मांटेका पुलिस और शेरिफ विभाग की संयुक्त SWAT टीम ने 11 जुलाई को पांच ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान मशीन गन, असॉल्ट राइफल और छत के वेंट में छिपाकर रखे गए 15,000 डॉलर कैश भी बरामद किए गए।

कड़ी कार्रवाई की तैयारी, हो सकती है उम्रकैद

काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रॉन फ्रेटस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी आठों आरोपियों पर संगठित अपराध के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इन पर बिना जमानत उम्रकैद तक की सजा संभव है। छह आरोपियों को इमिग्रेशन विभाग ने अलग से हिरासत में लिया है, और अब भारत और कनाडा के साथ प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

पुलिस की अपील: डरें नहीं, रिपोर्ट करें

शेरिफ पैट्रिक विथ्रो ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा – “ये लोग इंसान नहीं, जानवर हैं। इन्हें जिंदगी की कोई कद्र नहीं है।” पुलिस और FBI ने अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय से अपील की है कि अगर किसी से धमकी या उगाही की जा रही है, तो वे तुरंत गुप्त हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

चीनी उत्पादों की बाढ़ से बढ़ी वैश्विक चिंता, यूरोपीय बाजारों पर बढ़ा दबाव

Summer express, चीन |चीन की बढ़ती उत्पादन क्षमता और सस्ते उत्पादों की वैश्विक आपूर्ति अब कई देशों के लिए आर्थिक चुनौती बनती जा रही है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, यूरोप में चीनी वस्तुओं की लगातार बढ़ती आमद स्थानीय उद्योगों पर दबाव बढ़ा रही है, जिसके चलते यूरोपीय देशों में व्यापार असंतुलन को लेकर चिंताएं तेज...

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी की तपिश, 10 जून तक लू का यलो अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने...

पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक भारी बारिश, IMD की चेतावनी

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में मानसून की रफ्तार तेज हो गई है और इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के 21 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में...

हिमाचल कैबिनेट के अहम निर्णय: भूमिहीनों को राहत, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर भर्ती,हिमकेयर का दायरा बढ़ा

Summer express/शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने भूमिहीन परिवारों, सीमांत किसानों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी देकर आम जनता को बड़ी राहत देने का प्रयास किया है।सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सरकारी भूमि पर लंबे...

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.