Facebook-f Youtube X-twitter

HPU का 56वां स्थापना दिवस: जेपी नड्डा से लेकर सीएम सुक्खू ने यहीं से की राजनीति की शुरुआत

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय आज अपना 56वां स्थापना दिवस मना रहा है। 22 जुलाई 1970 को स्थापित इस विश्वविद्यालय ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि राजनीति में भी कई बड़े नाम दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे नेता यहीं से राजनीति में आगे बढ़े।

हालांकि, स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू निजी कारणों से शामिल नहीं हो सके, लेकिन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की। उन्होंने विश्वविद्यालय को शुभकामनाएं दीं और इसे हिमाचल का गौरव बताया।

समारोह के दौरान मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षा, ज्ञान और विकास का केंद्र है। विश्वविद्यालय को NAAC द्वारा ‘A’ ग्रेड मान्यता प्राप्त है, जो इसकी गुणवत्ता को दर्शाता है। विशेष बात यह है कि यहां दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है और एकल बालिका संतान के लिए दो अतिरिक्त सीटें आरक्षित हैं।यह संस्थान न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश और विदेश से आने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करता है।

अनिरुद्ध सिंह, कैबिनेट मंत्री, हिमाचल प्रदेश
“HPU ने शिक्षा के साथ-साथ समाज और राजनीति को नई दिशा दी है। हमें गर्व है कि यह संस्थान हिमाचल की पहचान बन चुका है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.