Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CET 2025 को लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट मोड पर, सीएम सैनी ने दिए सख्त निर्देश

चंडीगढ़ | हरियाणा में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने जा रही CET परीक्षा को लेकर सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन को कई अहम निर्देश जारी किए हैं।

संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की जानकारी गृह विभाग से साझा करें। यदि आवश्यक हो, तो समय पर इंटरनेट सेवाएं निलंबित की जा सकें ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से पहली बार इतने व्यापक स्तर पर CET परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

प्रश्न पत्र की आवाजाही होगी कैमरे की निगरानी में

परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, सरकार ने आदेश दिया है कि प्रश्न पत्रों की भंडारण से परीक्षा केंद्र तक की आवाजाही की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाए।

पुलिस रहेगी अलर्ट, शांति बनी रहे यह प्राथमिकता

परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने और केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

फेक न्यूज और अफवाहों पर शिकंजा कसने के आदेश

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी

चूंकि CET परीक्षा के दौरान ही तीज पर्व भी मनाया जाएगा, इसलिए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि परीक्षार्थियों और आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - Auto Draft

सोनीपत में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक और किशोर की मौत

Summer express, सोनीपत। ककरोई रोड स्थित देवनगर में एक दुकान की तीसरी मंजिल पर शेड लगाने के दौरान करंट लगने से युवक और किशोर की मौत हो गई। दोनों वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से दोनों गंभीर...

हरियाणा में समानांतर बिजली लाइसेंस रद्द करने की मांग, एआईपीईएफ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस के विरोध में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की हड़ताल के बीच ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कैबिनेट की बैठक बुलाकर पूरे प्रदेश में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान, पानी और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा बिजली बोर्ड वर्कर यूनियन की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अंबाला में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के दूसरे दिन शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली चालू रही। बिजली न होने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना...

यमुनानगर में गैस पाइपलाइन में धमाके के बाद भीषण आग, 64 वर्षीय महिला झुलसी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित चिट्टा मंदिर चौक पर गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद धमाका हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाली 64 वर्षीय सुनीता देवी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.