Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस सरकार नगर निकाय चुनावों को स्थगित कर रही है करारी हार के डर से: भाजपा सांसद

Shimla, Sanju

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक संवैधानिक संस्था — राज्य निर्वाचन आयोग — को दबाने और उसके निर्णयों को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। कश्यप ने कहा कि कैबिनेट के माध्यम से आयोग के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप कर सरकार चुनावों को टालने की रणनीति अपना रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आशंका है कि पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों में उसकी नीतियों के कारण करारी हार हो सकती है, और इसीलिए चुनावों को लंबित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास जनसमर्थन की कमी के चलते अब संवैधानिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का प्रयास हो रहा है।

निर्वाचन आयोग की चेतावनी की अनदेखी

सांसद कश्यप ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 10 जुलाई 2025 को मुख्य सचिव को भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया कि शहरी विकास विभाग को चुनाव या आरक्षण रोस्टर से संबंधित कोई निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। आयोग ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243(P) और हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 की धाराओं 2(31) एवं 2(38) का हवाला देते हुए यह भी कहा कि यदि 2021 की जनगणना उपलब्ध नहीं है तो 2011 की जनगणना के आधार पर चुनाव कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि आयोग ने शहरी विकास मंत्रालय को जारी पत्रों को तुरंत वापस लेने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद 22 जुलाई 2025 को शहरी विकास विभाग ने आयोग को पत्र लिखकर सूचित किया कि रोस्टर पर निर्णय 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा।

कैबिनेट नहीं तय कर सकती संवैधानिक संस्थाओं का अधिकार क्षेत्र

कश्यप ने कहा कि रोस्टर और चुनाव कार्यक्रम तय करने का अधिकार केवल राज्य निर्वाचन आयोग के पास है और राज्य सरकार की यह कार्यवाही सीधे-सीधे संवैधानिक व्यवस्था के उल्लंघन की श्रेणी में आती है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार कैबिनेट की आड़ में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को बाधित करने का प्रयास कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला की पहाड़ियों में गूंजेगा साइकिलिस्टों का दम, 130 KM के रोमांचक ट्रैक पर होगी कड़ी परीक्षा

23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा 13वीं एमटीबी शिमला साइकिल रैली का मंच, 20 शहरों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम 11 वर्षीय कारिक शर्मा से 68 साल के महेश्वर दत्त तक लेंगे हिस्सा, 3,800 मीटर की कुल चढ़ाई और 8 लाख रुपये के पुरस्कार होंगे आकर्षण Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पहाड़ियों...

जैतो में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्र की मौत

Summer express, जैतो। जैतो में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह वीरवार...

कश्मीर में घुसपैठ बढ़ाने की आशंका, बॉर्डर एक्शन टीम के जरिए हमले की साजिश

Summer express, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर घुसपैठ बढ़ाने की रणनीति पर काम कर सकते हैं। इसके लिए बॉर्डर एक्शन टीम (बैट)...

फरीदाबाद में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से आपूर्ति प्रभावित, 40 से 45 फीडर बंद होने का दावा

Summer express, अनुज पंचाल, फरीदाबाद। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर फरीदाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के अनुसार, करीब 40 से 45 फीडर बंद पड़े हैं। कर्मचारियों...

मेट्रो को जनता की पहली पसंद बनाने के लिए घर से गंतव्य तक सफर आसान करना जरूरी : मनोहर लाल

Summer express, नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मेट्रो को नागरिकों की पहली पसंद बनाने के लिए यात्रियों को घर से लेकर उनके अंतिम गंतव्य तक निर्बाध और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए फर्स्ट एंड लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत करने, फीडर सेवाओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.