Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लैंड पूलिंग को लेकर सियासत गर्म, सुखबीर बादल ने सीएम मान पर साधा निशाना

लुधियाना   लुधियाना में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। बादल का कहना है कि सरकार इस नीति का महिमामंडन तो कर रही है, लेकिन खुद मुख्यमंत्री ने न तो ड्राफ्ट पर हस्ताक्षर किए और न ही इसकी कमेटी की अध्यक्षता स्वीकार की, जिससे साफ है कि वे खुद भी इस विवादास्पद नीति से सहमत नहीं हैं।

गलत नीति लागू कर रही है सरकार, जेल तक जा सकते हैं जिम्मेदार”

सुखबीर बादल ने चेतावनी दी कि यह पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की एक साजिश है, और अकाली दल की सरकार आने पर इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी। उन्होंने यहां तक कहा कि इस नीति को लागू करने वालों को जेल जाना पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री क्यों नहीं बने चेयरमैन?

बादल ने सवाल उठाया कि यदि यह पॉलिसी इतनी ही अच्छी है तो मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इसकी कमेटी के चेयरमैन क्यों नहीं बने? इसके बजाय मुख्य सचिव को चेयरमैन बनाया गया और कमेटी में बाहरी लोगों को जगह दी गई, जो इस पूरे मामले पर संदेह खड़ा करता है।

एक इंच जमीन भी नहीं जाने देंगे सरकार के पास”

लैंड पूलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सुखबीर बादल ने दो टूक कहा, “हम एक इंच जमीन भी सरकार के पास नहीं जाने देंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के पीछे आम आदमी पार्टी और दिल्ली के बिल्डरों की साजिश है, जिन्हें मनचाही जमीन देने का वादा किया गया है।

पुराने कानून के जरिए अधिग्रहण की तैयारी, खुलेंगे भ्रष्टाचार के रास्ते?

बादल ने यह भी खुलासा किया कि सरकार ने केंद्रीय भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की बजाय 1995 के पुराने राज्य कानून के तहत लुधियाना में 24 हजार एकड़ सहित कुल 40 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित करने की योजना बनाई है। इस कानून में सरकार को मनमाफिक तरीके से जमीन का आबंटन या नीलामी करने की छूट मिलती है, जिससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की संभावना बनती है।

अकाली दल की इस आक्रामक रणनीति से साफ है कि आने वाले दिनों में पंजाब में लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर सियासी घमासान और तेज़ होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

इंडिगो फ्लाइट में 3 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल इमरजेंसी में सूरत में कराई गई लैंडिंग

Summer express, सूरत। अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-7018 में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक तीन वर्षीय बच्चा अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान की सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग...

पंजाब में पहली जुलाई से सक्रिय होगा प्री-मानसून, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

Summer express, अमृतसर। पंजाब में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, एक जुलाई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय होने जा रही हैं, जिसके प्रभाव से कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने...

सिंधु जल संधि पर बढ़ा भारत-पाकिस्तान तनाव, पाक मंत्री की चेतावनी से विवाद और गहराया

Summer express, इस्लामाबाद। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (इंडस वॉटर्स ट्रीटी) को लेकर जारी विवाद के बीच पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि यदि किसी ने सिंधु जल संधि के तहत...

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.