Facebook-f Youtube X-twitter

टाटा को घाटा, चेयरमैन को बोनस : चंद्रशेखरन को मिला 155 करोड़ का पैकेज

मुंबई | टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने वित्त वर्ष 2025 में 155.81 करोड़ रुपये का वेतन और लाभ हासिल कर एक बार फिर देश के सबसे अधिक वेतन पाने वाले कॉरपोरेट लीडर्स की सूची में जगह बना ली है। हैरानी की बात यह है कि यह आंकड़ा तब सामने आया है जब कंपनी का शुद्ध मुनाफा 24.3% गिरकर 26,232 करोड़ रुपये पर आ गया है।

वेतन में 15% की बढ़ोतरी

टाटा संस की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रशेखरन के पैकेज में 15.1 करोड़ का बेस वेतन और अन्य भत्तों के अलावा, कंपनी के लाभ से जुड़ा 140.7 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल है। यह कमीशन कंपनी के FY25 के शुद्ध लाभ का 0.6% है, जबकि FY24 में यह 0.4% था।

बाकी अधिकारियों को कितना मिला?

  • सौरभ अग्रवाल (कार्यकारी निदेशक) का वेतन 7.7% बढ़कर 32.7 करोड़ रुपये हुआ, जिसमें लाभ आधारित कमीशन भी शामिल है।
  • नोएल टाटा, जो रतन टाटा के निधन के बाद अक्टूबर 2024 में बोर्ड में शामिल हुए, उन्हें 1.42 करोड़ रुपये का कमीशन दिया गया।
  • लियो पुरी को (मार्च 2025 में सेवानिवृत्त) 3.13 करोड़ रुपये और भास्कर भट्ट (अगस्त 2024 में रिटायर) को 1.33 करोड़ रुपये का लाभ आधारित भुगतान किया गया।
  • वेणु श्रीनिवासन (टाटा ट्रस्ट निदेशक) ने किसी भी प्रकार के कमीशन से इनकार कर दिया।

कंपनी की कमाई में गिरावट

जहां एक ओर चंद्रशेखरन का वेतन नई ऊंचाइयों पर पहुंचा, वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 34,654 करोड़ (FY24) से घटकर 26,232 करोड़ रुपये (FY25) पर आ गया। कंपनी ने इस वेतन वृद्धि और लाभ वितरण पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.