मंडी | बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर चिंता जताते हुए पंजाब की स्थिति से तुलना कर दी।
कंगना ने कहा, “हिमाचल के बच्चे सीधे-सादे हैं, लेकिन पंजाब के रास्तों से आ रहा नशा उन्हें बर्बाद कर रहा है। अगर वक्त रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो हिमाचल में भी हालात इतने खराब हो जाएंगे कि कई गांवों में सिर्फ विधवाएं बचेंगी, जैसे पंजाब में हुआ।”
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे घरों से चोरी कर रहे हैं, घरेलू सामान बेच रहे हैं—यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और सरकार को नशे पर पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए।
कंगना का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इसे पंजाब के लिए अपमानजनक बता रहे हैं।