Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनसभा में बोले विधायक :मंच पर बैठी मंत्री को लेकर कह दी चौंकाने वाली बात

झोझू कलां । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा के दौरान बाढड़ा के विधायक ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने सभा में मौजूद लोगों को हैरानी में डाल दिया और सियासी हलकों में नई चर्चा को जन्म दे दिया। विधायक ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी पर अप्रत्यक्ष तंज कसते हुए कहा—”हमने बहन जी को फोन किया कि पानी नहीं आ रहा, तो उन्होंने कहा भगवान ने सुन ली, पानी अब तुम्हारे पास ही रखो।” ये बात सुनते ही सभा में ठहाके गूंज उठे और ‘विधायक जिंदाबाद’ के नारे लगने लगे।

मजेदार बात यह रही कि श्रुति चौधरी उस वक्त मंच पर ही मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने इस तंज का कोई जवाब नहीं दिया। जानकारों का मानना है कि विधायक ने यह टिप्पणी जानबूझकर की, क्योंकि हाल ही में वे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की डिनर पार्टी में शामिल होकर विवादों में आ चुके हैं और अपनी स्थिति को अब तक स्पष्ट नहीं कर पाए हैं।

सियासी जानकार इसे विधायक की रणनीति मान रहे हैं, ताकि वे अपने विरोधियों को निशाने पर ले सकें और पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत कर सकें।

वहीं, श्रुति चौधरी ने अपने संबोधन में विकास योजनाओं की घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढड़ा हलके के लिए 125 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। जलभराव और सिंचाई से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

लेकिन विधायक की टिप्पणी ने जनसभा में सियासी रंग घोल दिया है, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ओवरचार्जिंग पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील

प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली पर कुल्लू में 8 शराब ठेके सील कुल्लू-: शराब की बोतलों पर निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने वाले शराब विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एवं कराधान विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने जिला कुल्लू में ओवरचार्जिंग की शिकायतों के आधार पर आठ शराब...

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.