Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में फिर बरसेगा कहर: अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

हरियाणा  | हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मानसून दोबारा सक्रिय होने जा रहा है और अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार यानी 26 जुलाई को अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। अंबाला और यमुनानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

27 जुलाई का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। फतेहाबाद और सिरसा को छोड़कर बाकी सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। हिसार, जींद और भिवानी में हल्की बारिश (0-25%) हो सकती है, जबकि कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में 25 से 50 फीसदी तक बारिश के आसार हैं। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 फीसदी तक बारिश की संभावना है।

28 जुलाई का पूर्वानुमान:

रविवार को पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा। सभी जिलों में बारिश की संभावना है। खासतौर पर गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दादरी और झज्जर में भारी बारिश (75-100%) की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर निचले इलाकों और पानी भराव वाले क्षेत्रों में।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.