Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुना किनारे खेलने गया बच्चा लापता, तेज बहाव में बहने की आशंका

यमुनानगर   |   यमुनानगर के हथनीकुंड गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां यमुना नदी में नहाने गए 10 साल के अबुजैर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें लगातार शव की तलाश में जुटी हैं, लेकिन तेज बहाव और ऊंचे जलस्तर के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि अबुजैर अपने दोस्त अयतसान के साथ खेलते हुए यमुना किनारे चला गया था। परिजनों ने मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। थोड़ी देर बाद उसके कपड़े किनारे पर मिले, जिससे अनहोनी का अंदेशा हुआ। अयतसान ने घर पहुंचकर बताया कि नदी का बहाव अचानक तेज हो गया था, और वह तो बचकर निकल आया, लेकिन अबुजैर बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह 8 बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। एसडीआरएफ की टीम स्कूबा डाइविंग, मोटर बोट और ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से लगातार नदी में तलाश कर रही है। गोताखोर अमर सिंह के मुताबिक, पानी का बहाव तेज और बेहद गंदा है, जिससे सर्च में दिक्कतें आ रही हैं।

गौरतलब है कि मानसून के चलते जिला प्रशासन ने पहले ही नदियों और नहरों में नहाने पर पाबंदी लगाई है, बावजूद इसके लापरवाही लगातार जानलेवा साबित हो रही है। अब तक इस सीजन में 16 से ज्यादा लोग डूबकर जान गंवा चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

असंध में गरजे दीपेंद्र हुड्डा, NEET पेपर लीक से महंगाई तक सरकार पर साधा निशाना

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को करनाल के असंध में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET पेपर लीक, बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याएं, अवैध कॉलोनियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों को उठाते हुए...

65-70 वर्ष के पेंशनरों को अगले माह मिलेगा एरियर, मुख्यमंत्री ने वेतन स्थगन आदेश में दी राहत

शिमला- : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को वित्त विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि वेतन स्थगन संबंधी अधिसूचना अब केवल मुख्यमंत्री पर लागू रहेगी, जबकि अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इसे वापस लेने...

नीति आयोग की बैठक में पंजाब की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम मान

Summer express, चंडीगढ़| मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में पंजाब सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रमुख कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा...

बंगाल में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, 1 लाख करोड़ के 61 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

Summer express, कोलकाता | पश्चिम बंगाल में रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। रेल मंत्रालय ने राज्य में 61 रेल परियोजनाओं पर काम शुरू करने की घोषणा की है, जिन पर करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इन...

पंडोह में चालान विवाद पर बवाल,पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक,

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: पंडोह बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार शाम एक स्कूटी चालक के चालान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.