Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

पंचकूला में सम्मन देने गई पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ी

Summer express ,पंचकूला | सेक्टर-17 स्थित राजीव कॉलोनी में सम्मन तामील कराने गई पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद हुई हाथापाई में आरोपी ने जवान की वर्दी भी फाड़ दी। हमले में होमगार्ड...
Read more

फरीदाबाद में तेज रफ्तार थार ने ली 35 वर्षीय व्यक्ति की जान, पांच बच्चे हुए बेसहारा

summer express , फरीदाबाद (अनिल मंगला) | फरीदाबाद में चंदावली मोड़ के पास तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रहने...
Read more

रोहतक में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, गला घोंटकर जान लेने से मचा हड़कंप

Summer express , रोहतक | जिले के गांव ब्राह्मणवास में रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 40 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। आरोप है कि महिला के बेटे प्रिंस ने ही वारदात को अंजाम...
Read more

पलवल में कबड्डी प्रतियोगिता, उत्कर्ष चौधरी ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

Summer express , पलवल | गांव धतीर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को फिटनेस और...
Read more

फरीदाबाद में टोल बैरियर कर्मचारी की संदिग्ध मौत: टक्कर की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फरीदाबाद | फरीदाबाद में टोल बैरियर के पास तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कर्मचारी अचानक सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ा और कुछ सेकंड तक तड़पता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कर्मचारी सड़क पर...
Read more
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक ने नेपाली युवक को कुचला : मौके पर मौत, चालक फरार

summer express, गुरुग्राम | सेक्टर-43 स्थित हरिजन कॉलोनी में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी...
Read more

अंबाला में 14,400 से ज्यादा इंतकाल लंबित, चार महीने से सॉफ्टवेयर की खामी बनी परेशानी

Summer express, अंबाला | अंबाला जिले में जमीन के इंतकाल दर्ज न होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। रजिस्ट्री कराने के बाद भी कई लोगों के इंतकाल दर्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेजों के लिए तहसील और पटवारखानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।...
Read more

नूंह में किराना दुकानदार की संदिग्ध मौत, कान के पास मिला गहरा जख्म

Summer express, नूंह | नूंह जिले के सदर थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में रविवार सुबह एक किराना दुकानदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रावली गांव के पास दिल्ली-अलवर रोड पर मिले 58 वर्षीय इदरीश कुरेशी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं, कान के पास...
Read more

गिद्ध संरक्षण पर पंचकूला में राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू, भूपेंद्र यादव पहुंचे

Summer express, पंचकूला |अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस-2026 के अवसर पर पंचकूला में गिद्ध संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में देश में तेजी से घट रही गिद्धों की संख्या, उनके संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ‘भारत के गिद्धों का...
Read more

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ दौड़े एक लाख युवा, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

summer express, रेवाड़ी | नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार सुबह रेवाड़ी में विशाल हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राव तुला राम स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। इस अवसर पर...
Read more
1 … 89 90 91 92 93 … 459

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.