Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक ने नेपाली युवक को कुचला : मौके पर मौत, चालक फरार

summer express, गुरुग्राम | सेक्टर-43 स्थित हरिजन कॉलोनी में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय निर्मल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के कंचनपुर जिले के होथोरा चांदनी गांव का रहने वाला था। निर्मल वर्तमान में ग्रेटर नोएडा में एक होटल में हाउसकीपिंग का काम करता था और अपने चचेरे भाई सुभाष से मिलने के लिए चार सितंबर को गुरुग्राम आया था। सुभाष हरिजन कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है।

पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने बताया कि रात करीब एक बजे दोनों खाना खाने के बाद वापस कमरे की ओर लौट रहे थे। जब वे हरिजन कॉलोनी की मुख्य सड़क पर पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने निर्मल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि निर्मल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के समय अंधेरा होने के कारण सुभाष ट्रक का नंबर नोट नहीं कर सका। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल निर्मल को तत्काल पारस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सुशांत लोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी चालक की पहचान होने के बाद उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस ने सुभाष की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अजनाला में दो बच्चों के पिता की हत्या, काम से लौटते समय हुआ हमला

Summer express, अजनाला |अजनाला के गांव तेड़ा राजपूतां के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव तेड़ा राजपूतां निवासी कुलजीत सिंह पुत्र शिंदा सिंह के रूप में हुई है। कुलजीत सिंह दो बच्चों का पिता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार,...

मुंबई में आग का तांडव: धारावी में चार झुलसे, गोदाम की आग बुझाने में लगे 8 घंटे

Summer express , मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शनिवार रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। धारावी में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोग झुलस गए, जबकि लैमिंगटन रोड स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने आठ घंटे से...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिखी इंसानियत, 15 हजार रुपये वाला बैग श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक श्रद्धालु महिला का पैसों से भरा बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया।बैग में बच्चों की फीस के लिए रखे 15 हजार रुपये सहित अन्य जरूरी सामान मौजूद था। बैग वापस मिलने पर महिला ने राहत...
Summer Express - IGMC में 44 वर्षीय महिला की 90% पेट की लैप्रोस्कोपिक सर्जरी सफल

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी कोर्स

हिमाचल के दो प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी रेडिएशन थेरेपी की पढ़ाई, 60 सीटों पर मिलेगा प्रवेश Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश में एलाइड एवं हेल्थकेयर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला और डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में...

महाआरती से 16 सितंबर को शुरू होगा डल झील मेला, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन डल झील मेले का शुभारंभ इस वर्ष 16 सितंबर को भव्य महाआरती के साथ किया जाएगा।मेले को सफल, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.