Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

हिम बस प्लस कार्ड पर भाजपा ने उठाए सवाल, भारद्वाज बोलीं—पुरानी छूट खत्म कर कैशबैक का झुनझुना थमाया

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचआरटीसी की नई हिम बस प्लस कार्ड व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ग्रीन कार्ड, स्मार्ट कार्ड और सम्मान कार्ड को बंद कर नई व्यवस्था लागू करने से आम यात्रियों को वास्तविक...
Read more

डेढ़ साल में पूरा होगा निर्माण, डडौर में डबल लेन और नागचला में एक लेन पर बनेगा फ्लाईओवर कम अंडरपास

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: लंबे समय से प्रस्तावित डडौर और नागचला फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दोनों स्थानों पर फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण के लिए करीब 27 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कार्य का जिम्मा एक ही निजी कंपनी को...
Read more

नई जिला कांग्रेस कमेटी के गठन पर मंत्री जगत सिंह नेगी की आपत्ति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

Summer express/शिमला, संजू-किन्नौर कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद सामने आए हैं। राजस्व एवं बागवानी मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी ने नई जिला कांग्रेस कमेटी यानी DCC के गठन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी कार्यकारिणी से जुड़े नेताओं और लंबे समय से संगठन...
Read more

डिजिटल पेमेंट की सुविधा के साथ अतिरिक्त शुल्क का सवाल, व्यापारी बोले—बढ़ी लागत का असर कारोबार और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है

Summer express/शिमला, संजू-:UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने देश में भुगतान का तरीका काफी बदल दिया है। चाय की दुकान से लेकर बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों तक QR कोड के जरिए भुगतान अब आम बात है। लेकिन 2,000 रुपये से अधिक के कुछ व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट को लेकर कारोबारियों की...
Read more

ज्वालामुखी मंदिर परिसर में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Summer express/ज्वालामुखी,विकास-: प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर परिसर में बीती शाम एक व्यक्ति द्वारा खुद को आग लगाने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से झुलसे व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर...
Read more

साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी, पांगी घाटी का मार्ग बंद

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ताजा हिमपात के कारण पांगी घाटी को चुराह से जोड़ने वाला साच पास मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। मार्ग...
Read more

दीपावली से पहले शिमला प्रशासन सख्त, अवैध पटाखा कारोबार पर होगी कार्रवाई

Summer express/शिमला-: दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन शिमला ने पटाखों और आतिशबाजी की अवैध बिक्री, भंडारण, परिवहन और वितरण के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आम जनता, व्यापारियों और पटाखा विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील की है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की...
Read more

विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से पूछे बेबाक सवाल, पेपर लीक से स्वच्छता तक हुई खुली चर्चा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, स्वच्छता, पेपर लीक और स्कूल से जुड़ी सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बेबाकी से सवाल पूछे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों का...
Read more

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...
Read more

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...
Read more
1 … 52 53 54 55 56 … 510

Trending

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री बोले- वोट चोरी छोड़ो, हमसे ट्यूशन लेकर दिल चोरी करना सीखो

SIR के समर्थन और कांग्रेस के ख़िलाफ़ बीजेपी ने शिमला में जोरदार हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की अगुवाई में भाजपा ने कार्ट रोड गुरुद्वारा से चौड़ा मैदान तक महापदयात्रा निकाली और जनसभा का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने गांधी परिवार को नकली...

कांगड़ा में स्टंटबाज और तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस की नजर, 154 वाहनों के चालान

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं, दिवाली पर भी रहेगी पुलिस की पैनी निगरानी Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। तेज रफ्तार बाइक चलाने, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और नंबर छिपाकर सड़कों पर दौड़ने...

चुराह की भालोड़ी पंचायत के 10 गांव लो वोल्टेज से परेशान, बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भालोड़ी पंचायत में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान Summer express/चम्बा/ मंजूर पठान-:चम्बा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र की भालोड़ी पंचायत में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंचायत के करीब 10 गांवों के लोग लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। हालात ऐसे हैं...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ सक्रिय, 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने का अनुमान

Summer express, भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना गहन दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। तूफान के सक्रिय होने के बाद ओडिशा सरकार ने राज्य के दक्षिणी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। भारत मौसम...

12 दिन से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से बरामद, चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Summer express, कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी में करीब 12 से 13 दिनों से लापता 18 वर्षीय युवक का शव बेईं नदी से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव सुल्तानपुर लोधी-बुसोवाल रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के नजदीक नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान गांव भागो अराइयां निवासी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.