Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

Summer Express - बेंगलुरु में बेकाबू एंबुलेंस ने मचाई तबाही, दंपती की मौत

बेंगलुरु में बेकाबू एंबुलेंस ने मचाई तबाही, दंपती की मौत

नई दिल्ली |  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। रिचमंड सर्किल के पास एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में स्कूटर सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य...
Read more
Summer Express - पटना में पीएम मोदी का रोड शो, बिहार में जनसभाओं की धूम

पटना में पीएम मोदी का रोड शो, बिहार में जनसभाओं की धूम

पटना | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना में भव्य रोड शो करेंगे और बिहार के कई जिलों में राजग उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भोजपुर, नवादा और आरा में चुनावी रैलियां करेंगे, जिसके बाद शाम 5 बजे पटना के दिनकर चौक से गांधी मैदान...
Read more

हरदोई में सड़क हादसा, BJP नेता के बेटे समेत दो की मौत

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सवायजपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक स्थानीय भाजपा नेता का बेटा भी शामिल है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कैसे हुआ...
Read more
Summer Express - आंध्र मंदिर हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, दी सहायता राशि

आंध्र मंदिर हादसा: पीएम मोदी ने जताया शोक, दी सहायता राशि

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के दिन मची भगदड़ में कम से कम 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और...
Read more
Summer Express - भारत विश्व शांति में निभा रहा अग्रणी भूमिका : प्रधानमंत्री मोदी

भारत विश्व शांति में निभा रहा अग्रणी भूमिका : प्रधानमंत्री मोदी

नवा रायपुर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विश्व शांति के मिशन में अपनी भूमिका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया में कहीं भी संकट या आपदा आती है, तो भारत एक भरोसेमंद साथी के रूप में तुरंत मदद के लिए आगे आता है।...
Read more
Summer Express - कर्नाटक में सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक बोतलें बैन, नंदिनी उत्पाद होंगे अनिवार्य

कर्नाटक में सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक बोतलें बैन, नंदिनी उत्पाद होंगे अनिवार्य

नई दिल्ली |  पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सभी सरकारी विभागों को प्लास्टिक बोतलों का इस्तेमाल बंद करने का आदेश दिया है। इसके बजाय इको-फ्रेंडली उत्पादों को बढ़ावा देने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम सिद्धारमैया ने 28 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा कि...
Read more
Summer Express - मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 47 करोड़ की कोकीन, महिला गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 47 करोड़ की कोकीन, महिला गिरफ्तार

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर 47 करोड़ रुपये मूल्य की 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। यह खेप श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से आई एक महिला यात्री के पास से बरामद की गई। डीआरआई अधिकारियों के...
Read more
Summer Express - जबलपुर में RSS की बड़ी बैठक, घुसपैठ और जनसंख्या असंतुलन पर मंथन

जबलपुर में RSS की बड़ी बैठक, घुसपैठ और जनसंख्या असंतुलन पर मंथन

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के दूसरे दिन विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में स्वयंसेवकों की भागीदारी को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में स्वयंसेवकों से राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया, ताकि देश में घुसपैठियों की पहचान उजागर की जा सके।...
Read more
Summer Express - हाइड्रोलिक मशीन अटकी, नाराज सांसद गणेश सिंह ने मारा तमाचा

हाइड्रोलिक मशीन अटकी, नाराज सांसद गणेश सिंह ने मारा तमाचा

सतना | सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को सतना शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने एक मशीन ऑपरेटर को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। यह घटना सेमरिया चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास हुई, जहां सांसद...
Read more
Summer Express - जोधपुर में एटीएस और आईबी की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकी हिरासत में

जोधपुर में एटीएस और आईबी की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध आतंकी हिरासत में

जोधपुर } राजस्थान के जोधपुर में आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया। इन पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से संबंध और फंडिंग नेटवर्क से जुड़ाव के आरोप लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एटीएस की...
Read more
1 … 126 127 128 129 130 … 186

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.