Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश नाकाम..7 युवक हिरासत में

Dharamshala- प्रदेश में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पालमपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूचना मिली थी कि कुछ लोग युवाओं को परीक्षा में सफल कराने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात युवकों को हिरासत में लिया और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना से हुआ खुलासा
एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना थी कि कुछ लोग पैसों के बदले अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पालमपुर के एक परीक्षा केंद्र से कई संदिग्धों को डिटेन कर पूछताछ शुरू की

संगठित गिरोह की आशंका, जांच तेज
पुलिस को संदेह है कि यह कोई स्थानीय मामला नहीं, बल्कि संगठित धोखाधड़ी गिरोह की करतूत हो सकती है, जिसके राज्य के अन्य हिस्सों से भी संबंध हो सकते हैं। फिलहाल गहन जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
धर्मशाला क्षेत्र में पहले भी 4 से 5 बार इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में खनियारा क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में पालमपुर की घटना को उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

अभ्यर्थियों को चेतावनी
पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के झूठे वादों या दलालों के बहकावे में न आएं, और परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी सिर्फ सरकारी व आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.