Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत का बचाव मिशन शुरू, 10 हजार लोगों को निकालने की तैयारी

नई दिल्ली | इजरायली हमलों के बाद उत्पन्न हुए संकट के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है। भारत के अनुरोध पर ईरान सरकार ने ज़मीनी सीमाओं के जरिए निकासी की अनुमति दे दी है, क्योंकि फिलहाल ईरान का हवाई क्षेत्र बंद है।

ईरान ने मानवीय मिशन को दी मंजूरी

ईरान के विदेश मंत्री ने भारत के मानवीय अभियान को समर्थन देते हुए कहा है कि सभी ज़मीनी सीमाएं खुली हैं और भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य देश भी इसी तरह से अपने नागरिकों की निकासी के लिए संपर्क कर रहे हैं।

10 हजार भारतीयों के लिए विशेष रेस्क्यू मिशन की योजना

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ईरान के विभिन्न हिस्सों में करीब 10,000 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हैं। हालात को देखते हुए भारत सरकार विशेष बचाव अभियान चलाने की योजना पर काम कर रही है।

भारतीय दूतावास ने दी सतर्कता की सलाह

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से घबराने के बजाय सतर्कता बरतने की अपील की है। दूतावास ने सलाह दी है कि सभी भारतीय अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में दूतावास के सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर बनाए रखें। साथ ही, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है।

इजरायली हमले में दो कश्मीरी छात्र घायल

ईरान में हुए एक इजरायली हवाई हमले में दो कश्मीरी छात्र घायल हो गए। यह हमला एक हॉस्टल पर हुआ था जहां कई भारतीय छात्र रह रहे थे। ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि ईरान में 1300 से ज्यादा कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और मौजूदा हालात को लेकर उनका डर स्वाभाविक है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में उनके परिजन भी बेहद चिंतित हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.