Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एविएशन पर लापरवाही का केस दर्ज, 7 यात्रियों की मौत

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ के पास रविवार को हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर उत्तराखंड सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई थी।

समय से पहले उड़ान और मौसम की अनदेखी बनी हादसे की वजह

शिकायत के अनुसार, आर्यन एविएशन को 15 जून को हेलीकॉप्टर संचालन के लिए सुबह 6 से 7 बजे का स्लॉट दिया गया था, लेकिन कंपनी ने तय समय से पहले ही सुबह 5:30 बजे उड़ान भर दी। उस वक्त क्षेत्र में घना कोहरा और खराब मौसम था, बावजूद इसके मौसम की स्थिति की जांच किए बिना हेलीकॉप्टर उड़ाया गया।

आर्यन एविएशन के अधिकारियों पर केस

पुलिस ने कंपनी के एकाउंटेबल मैनेजर कौशिक पाठक और ऑपरेशंस मैनेजर विकास तोमर के खिलाफ सोनप्रयाग थाने में IPC की धारा 105 और एयरक्राफ्ट एक्ट की धारा 10 के तहत केस दर्ज किया है। यह एफआईआर फाटा में तैनात राजस्व उप-निरीक्षक राजीव नखोलिया की शिकायत पर दर्ज की गई।

निर्देशों की अनदेखी का आरोप

शिकायत में आरोप है कि आर्यन एविएशन ने डीजीसीए और यूकाडा के दिशा-निर्देशों की अनदेखी करते हुए जानबूझकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली। कंपनी प्रबंधन को मौसम की गंभीरता और संचालन के नियमों की जानकारी होने के बावजूद आवश्यक सावधानी नहीं बरती गई।

सरकारी एजेंसियां जांच में जुटीं

हादसे के बाद से राज्य प्रशासन और विमानन नियामक एजेंसियां घटना की गहन जांच कर रही हैं। यह मामला राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.