Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेशनल सर्जन्स डे’: पारस हेल्थ द्वारा समर्पित सर्जिकल टीम सम्मानित

पंचकूला । पारस हेल्थ पंचकूला ने ‘नेशनल सर्जन्स डे’ के अवसर पर अपनी समर्पित सर्जिकल टीम को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम पारस हेल्थ की देशव्यापी पहल का हिस्सा था, जो गुरुग्राम, कानपुर, पटना, दरभंगा, उदयपुर, जयपुर, उज्जैन, रांची और श्रीनगर सहित अन्य केंद्रों पर भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत फ़ैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें वरिष्ठ डॉक्टर, अस्पताल स्टाफ और मरीजों ने भाग लिया। इस अवसर पर अस्पताल के 22 सर्जनों को उनके उत्कृष्ट इलाज, नेतृत्व और ऑपरेशन थियेटर के अंदर और बाहर दिए गए योगदान के लिए सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कई छोटे वैज्ञानिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें सर्जनों ने जटिल सर्जरी और चिकित्सा क्षेत्र में हाल की प्रगति पर अपने विचार साझा किए। इन सत्रों से टीम की विशेषज्ञता और नवाचार की झलक सामने आई। मरीजों की भावनात्मक कहानियों ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। कुछ मरीजों ने मंच से, तो कुछ ने वीडियो संदेशों के माध्यम से बताया कि समय पर की गई सर्जरी ने उनकी ज़िंदगी कैसे बदली। इन संदेशों ने डॉक्टरों के प्रति उनके गहरे विश्वास और आभार को उजागर किया।

इस अवसर पर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि सर्जन होना सिर्फ सर्जरी करना नहीं है, बल्कि यह लोगों के सबसे कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का नाम है। पारस हेल्थ में हम एक टीम के रूप में कार्य करते हैं, और हर सफलता साझेदारी, विश्वास और निरंतर सीखने का परिणाम होती है।

”पारस हेल्थ पंचकूला निरंतर अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल की “पेशेंट फर्स्ट” नीति इस बात को सुनिश्चित करती है कि हर मरीज को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा और मानवता से भरा उपचार मिले।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.