Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तराखंड युवा मंच ने श्रद्धालुओं के लिए छबील व लंगर सेवा का किया आयोजन 

चंडीगढ़ ।  उत्तराखंड युवा मंच, चंडीगढ़ द्वारा मां धारी देवी और श्री बद्रीनाथ धाम में 22 से 26 मई 2025 तक आयोजित सफल धार्मिक यात्रा और लंगर सेवा के उपलक्ष्य में रविवार को गढ़वाल भवन, सेक्टर 29, चंडीगढ़ में प्रसाद वितरण, छबील और लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को श्री बद्रीनाथ धाम का पवित्र प्रसाद भी श्रद्धापूर्वक वितरित किया गया।

धारी देवी व बद्रीनाथ धाम यात्रा की सफलता के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन 

कार्यक्रम में उत्तराखंड युवा मंच के सदस्यगण, गढ़वाल सभा और कुमाऊं सभा के सदस्य उपस्थित थे जबकि शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और इस महान कार्य के लिए मंच की प्रशंसा की।मंच के अध्यक्ष धर्मपाल रावत ने बताया कि उत्तराखंड युवा मंच एक सामाजिक संगठन है, जो पिछले 32 वर्षों से निःस्वार्थ समाज सेवा में संलग्न है। इसकी स्थापना उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय हुई थी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उत्तराखंडवासियों की एकता, आस्था और सहयोग भावना का प्रतीक है। साथ ही, उन्होंने इस सेवा में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

मंच के महासचिव रवींद्र चौहान ने बताया कि मंच द्वारा समय-समय पर सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सहयोग प्रदान किया जाता है, साथ ही खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मंच जल्द ही 33वां वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सकारात्मक कदम बढ़ाया जाएगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.