18 June, 2025
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 18 जून 2025 को महिला क्रिकेट टीम के लिए 2025-26 सत्र के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 17 खिलाड़ियों को अनुबंध सूची में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि दो युवा चेहरे — तेज गेंदबाज ब्री इलिंग और बल्लेबाज बेला जेम्स को पहली बार इस सूची में जगह मिली है। ये दोनों खिलाड़ी अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन और तेज गेंदबाज हेली जेनसेन की जगह लेंगी।
गौरतलब है कि टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने 17 जून 2025 को वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। वह अब केवल T20 फॉर्मेट में टीम का हिस्सा बनी रहेंगी।
उभरती प्रतिभाएं: ब्री इलिंग और बेला जेम्स
ब्री इलिंग (21 वर्ष) ने 2022 में घरेलू क्रिकेट में कदम रखा था और तेजी से अपनी टीम की प्रमुख गेंदबाज बन गईं। उन्होंने हाल के घरेलू सत्र में सभी फॉर्मेट्स मिलाकर 29 विकेट लिए। इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें श्रीलंका के खिलाफ T20I और वनडे में डेब्यू का मौका मिला।
- वनडे: 3 मैचों में 4 विकेट
- T20I: 3 मैचों में 2 विकेट
बेला जेम्स ने महज 16 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट शुरू किया था। हालांकि इंटरनेशनल डेब्यू के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।
- दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे मैच
- मार्च 2025 में 1 T20I
- वनडे में अब तक 51 रन और T20I में 14 रन बनाए हैं
- हेड कोच बेन सॉयर का बयान
कोच बेन सॉयर ने दोनों खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा,
“ब्री इलिंग ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी डेब्यू सीरीज में शानदार गेंदबाज़ी की, विशेष रूप से चमारी अट्टापट्टू को जिस तरह से चुनौती दी, वह काबिल-ए-तारीफ है। वहीं बेला जेम्स ने घरेलू स्तर पर निरंतरता दिखाई है और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ खेलीं।
2025-26 के लिए न्यूजीलैंड महिला टीम की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची
- सूजी बेट्स
- ईडन कार्सन
- लॉरेन डाउन
- इज़ी गेज
- मैडी ग्रीन
- ब्रुक हॉलिडे
- ब्री इलिंग
- पोली इंग्लिस
- बेला जेम्स
- फ्रैन जोनास
- जेस केर
- मेली केर
- रोज़मेरी मैयर
- मौली पेनफोल्ड
- जॉर्जिया प्लिमर
- हन्ना रोवे
- ली ताहुह