Facebook-f Youtube X-twitter

बड़ी राहत: फिर शुरू होगी  दिल्ली रूट पर बंद पड़ी  HRTC की वोल्वो बसें

Mandi- हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की वोल्वो सेवाओं को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली और अन्य राज्यों के लिए बंद पड़ी वोल्वो रूट्स अब जल्द बहाल होने जा रहे हैं। इसके लिए एचआरटीसी के बेड़े में 15 दिनों के भीतर 24 नई यूरो-6 वोल्वो बसें शामिल की जा रही हैं। ये सभी बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी और राजधानी शिमला पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह जानकारी एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी।

एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसें

अजय वर्मा ने बताया कि नई वोल्वो बसों के शामिल होने से न केवल बंद पड़ी सेवाएं फिर शुरू होंगी, बल्कि यात्रियों को भी अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में एक भी नई बस नहीं खरीदी गई, जिससे एचआरटीसी की सैंकड़ों बसें खटारा हो चुकी हैं।उपाध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले 11 महीनों में एचआरटीसी के बेड़े में करीब 300 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल होंगी। ये बसें न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल होंगी, बल्कि नई तकनीक पर आधारित होने के कारण इनका रखरखाव संबंधित कंपनियों द्वारा ही किया जाएगा। इससे एचआरटीसी का मेंटेनेंस खर्च भी बचेगा और अतिरिक्त स्टाफ की जरूरत नहीं पड़ेगी।एक इलेक्ट्रिक बस की कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये है, जो वार्षिक रखरखाव अनुबंध (AMC) के साथ लगभग 1.75 करोड़ रुपये तक पहुंचती है।

मुख्य बिंदु:

  • 15 दिनों में 24 नई यूरो-6 वोल्वो बसें हिमाचल पहुंचेंगी
  • दिल्ली सहित अन्य राज्यों के रूट्स फिर से होंगे शुरू
  • 300 नई इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द जुड़ेंगी एचआरटीसी बेड़े में
  • 400 खटारा बसों को धीरे-धीरे किया जाएगा बाहर
  • नई बसें पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी

यह कदम प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नया आयाम देगा और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.