Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में 25 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लुधियाना | पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैबोवाल थाना पुलिस ने जस्सी रोड स्थित रेलवे पुल के पास से आरोपी को उस समय दबोचा, जब वह नशे के आदी लोगों को हेरोइन सप्लाई करने की तैयारी में था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उसके साथियों की तलाश भी जारी है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान न्यू चंद्र नगर निवासी देव सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि इस काम में उसका साथी अतुल दुबे भी शामिल है, जो कि किहार सिंह नगर का निवासी है।

जगतपुरी चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति जस्सी रोड पर रेलवे पुल के पास नशा सप्लाई करने वाला है। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से होती थी और किन-किन इलाकों में इसे पहुंचाया जा रहा था। इसके अलावा आरोपी के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.